आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स ने गंवाया 7वां मुकाबला, चेपॉक में हैदराबाद की पहली जीत

आईपीएल 2025 का 43वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। जिसे सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 विकेट से जीत लिया। वहीं हैदराबाद की चेन्नई में ये पहली जीत थी। तो चेन्नई सुपर किंग्स को लगातार 7वीं हार झेलनी पड़ी। टॉस गंवाकर चेन्नई पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 155 रन पर ऑल आउट हो गई। जिसके जवाब में SRH ने 18.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए।
सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग में शुक्रवार को यहां अंक तालिका की दो सबसे निचली टीमों की जंग में चेन्नई सुपरकिंग्स को पांच विकेट से हराकर प्ले ऑफ में जगह बनाने की उम्मीद बरकरार रखी। इस हार के बाद सुपरकिंग्स की प्ले ऑफ में जगह बनाने की उम्मीद लगभग खत्म हो गई है।

सुपरकिंग्स के 155 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स की खराब शुरुआत रही। टीम ने पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा का विकेट गंवाया। ट्रेविस हेड 16 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हुए। हेनरिक क्लासेन सात रन ही बना सके। वहीं इशान किशन 34 गेंद में 44 रन बनाकर नूर अहमद का शिकार बने। अनिकेत ने 19 गेंद में 19 रन बनाए। जबकि कामिंदु मेंडिस (नाबाद 32) और नितीश कुमार रेड्डी (नाबाद 19) की पारियों से 18.4 ओवर में पांच विकेट पर 155 रन बनाकर जीत दर्ज की। मेंडिस और नितीश ने छठे विकेट के लिए 49 रन की अटूट साझेदारी करके टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। चेन्नई के लिए नूर अहमद ने दो विकेट झटके।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स को पहली ही गेंद पर झटका लगा। सलामी बल्लेबाज शेख रशीद बिना खाता खोले आउट हो गए। शमी ने उन्हें पवेलियन भेजा। सैम करन 10 गेंद में 9 रन बनाकर आउट हुए। आयुष म्हात्रे ने 19 गेंद में 30 रन का योगदान दिया। रविंद्र जडेजा 17 गेंदों में 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे। डेवाल्ड ब्रेविस 25 गेंद में 42 रन बना पाए। शिवम दुबे ने 9 गेंद में 12 रन बनाए। तो कप्तान एमएस धोनी 10 गेंद में महज 6 ही रन बना पाए। अंशुल कंबोज ने दो रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए हर्षल पटेल ने चार ओवर में 28 रन देकर चार विकेट लिए। पैट कमिंस और जयदेव उनादकट को 2-2 विकेट की सफलता मिली। शमी और कामिंदु मेंडिस ने 1-1 विकेट झटका।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!