पहलगाम आतंकी हमले की इनसाइड स्टोरीः धर्म पूछा, कलमा पढ़ने को कहा और गोली चला दी, आतंकियों ने हिंदुओं को चुन-चुनकर मारी गोली, चश्मदीदों ने बताई आंखों देखी

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में दिल दहला देने हमले को अंजाम देते हुए आतंकियों ने 26 लोगों की जान ले ली। यह घटना पहलगाम में उस जगह हुई जिसे मिनी स्विटजरलैंड कहा जाता है और पर्यटकों के लिए यह पसंदीदा जगहों में से एक है। पहलगाम के बैसारन घाटी इलाके मंगलवार दोपहर 2.45 सेना की वर्दी पहने हुए दो आतंकवादी पहुंचे। आतंकियों ने वहां मौजूद लोगों ने धर्म पूछा और कलमा पढ़ने को कहा और गोली टारगेट किलिंग करते चले गए। आतंकियों के निशाने पर विशेषकर हिंदू रहे। आतंकियों ने हिंदुओं को चुन-चुनकर किसी के सिर तो किसी के सीने में गोली मारी।

हमले में बचे लोगों ने बताया कि हमलावरों ने सिर्फ पुरुषों को निशाना बनाया और खास तौर पर हिंदुओं से जबरन कलमा पढ़वाने की कोशिश की। जो नहीं पढ़ पाए, उन्हें गोली मार दी गई। महाराष्ट्र के पुणे से पहलगाम घूमने आईं आसावरी के पापा को आतंकियों ने उनके सामने ही तीन गोली मारी।

महाराष्ट्र के पुणे से पहलगाम घूमने आईं आसावरी ने कहा कि, ‘आतंकी लोकल पुलिस की वर्दी में थे और मास्क भी पहने हुए थे। उन्होंने बताया, ‘हमलावरों ने सिर्फ पुरुषों को निशाना बनाया और खास तौर पर हिंदुओं से जबरन कलमा पढ़वाने की कोशिश की। जो नहीं पढ़ पाए, उन्हें गोली मारते चले गए।

पापा-चाचा को मारी गोली, कलमा पढ़ने को कहा

मेरे सामने मेरे पापा को तीन गोलियां मारी गईं। मेरे चाचा को भी गोली मारी गई। हम टेंट के पीछे छिपे हुए थे. जो लोग लोकल थे उन्होंने उन्हें डराया, उनको देखकर हम डर गए और हमने भी कलमा पढ़ा और हम वहां से भागकर दूर पहुंचे और घोड़ों से भागकर अपनी जान बचाई। आतंकियों ने बिल्कुल मुंबई के 26/11 वाले अंदाज में हमला किया था।

‘हमारा मजहब खतरे में…’
पीड़ित ने आगे बताया, “आतंकियों ने हमें ‘मोदी जी के नाम पर धमकाया और कहा कि ‘तुम लोगों ने मोदी को सिर पर चढ़ा रखा है, उसकी वजह से हमारा मजहब खतरे में है। घटनास्थल पर 50 से अधिक लोग मौजूद थे। घटना के बाद सेना ने लोगों को रेस्क्यू किया और अस्पताल पहुंचाया। कुछ

कानपुर के शुभम द्विवेदी की पत्नी के सामने मारी गोली

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में कानपुर के शुभम द्विवेदी की मौत हो गई। आतंकवादियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया, उनसे धर्म पूछा और शुभम को उनकी पत्नी के सामने गोली मार दी। जिस वक्त हादसा हुआ तब शुभम और उनकी पत्नी घुड़सवारी कर रहे थे। आतंकी हमले में मारे गए कानपुर के शुभम सीमेंट कारोबारी हैं. 17 अप्रैल को वो अपनी पत्नी एशान्या, परिवार और रिश्तेदारों के साथ जम्मू-कश्मीर घूमने गए थे। उनकी टीम में 11 सदस्य थे. शुभम के भाई सौरभ ने बताया कि उन्हें दोपहर तीन बजे फोन आया कि आतंकी हमला हुआ है और शुभम को गोली मार दी। उन्होंने बताया की एशान्या से बात हुई, वो घबराई हुई यहीं और रो रहीं थीं। पता चला कि काफी देर तक भगदड़ मची रही।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!