6 की मौत,हाजीपुर के पास सीमांचल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त

रविवार की सुबह बिहार के जोगबनी से दिल्ली आ रही सीमांचल एक्सप्रेस के नौ बोगियों के पटरी से उतरने की ख़बर है. समाचार एजेंसी पीटीआई और एएनआई के मुताबिक इस हादसे में अब तक छह लोगों की मौत हो गई है. हादसे में 32 लोगों के घायल होने की ख़बर भी है.

रेलवे ने हादसे की जांच के आदेश दे दिये हैं. रेल मंत्री पीयूष योयल के साथ ही रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने इस दुर्घटना पर दुख प्रकट किया है.

हादसे के बाद कई ट्रेनों की रूट में बदलाव किये गये हैं.

यह हादसा हाजीपुर-बछवाड़ा रेलखंड के महनार और सहदोई स्टेशन के बीच सहदेई बुजुर्ग में हुआ.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह ट्रेन बिहार के जोगबनी से दिल्ली आ रही थी और इस हादसे में कई लोग घायल बताए गए हैं.

पीटीआई ने पूर्व मध्य रेलवे के प्रवक्ता राजेश कुमार के हवाले से बताया कि हादसा तड़के चार बजे के करीब हुआ जिसमें सीमांचल एक्सप्रेस की नौ डिब्बे पटरी से उतरे हैं.

उन्होंने ने समाचार एजेंसी एएनआई से भी इस हादसे में छह लोगों के मौत की पुष्टि की.

राजेश कुमार ने बताया कि हादसे में एक जनरल कोच, एक एसी कोच बी3, तीन स्लीपर कोच एस8, एस9, एस10 समेत चार अन्य कोच पटरी से उतरे हैं.रेल हादसे की सांकेतिक तस्वीर (फ़ाइल तस्वीर)

घटनास्थल पहुंची एनडीआरएफ की टीम

उन्होंने बताया कि 12487 जोगबनी-आनंदविहार एक्सप्रेस दुर्घटना के वक्त तेज़ रफ़्तार से दौड़ रही थी.

राजेश कुमार के मुताबिक हादसे की जानकारी मिलते ही सोनपुर और बरौनी से डॉक्टरों की टीम को घटनास्थल पर रवाना कर दिया गया था जो घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और बचाव कार्य जारी है.

सोनपुर रेलमंडल से अधिकारियों की टीम भी मौके पर पहुंच गई है.

एडीजी रेलवे की पीआर स्मिता वत्स ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि एनडीआरएफ की दो टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई है.

हेल्पलानइन नंबर

रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किये हैं. ये नंबर हैं: बरौनी- 06279232222, पटना- 06122202290/91/92, सोनपुर- 06158221645, हाजीपुर- 06224272230

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!