राजकीय स्तर पर मनाया जाएगा भगोरिया उत्सव: सीएम डॉ. मोहन का ऐलान, मुख्यमंत्री आवास आने वाले कलाकारों को मिलेंगे 5-5 हजार रुपए

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भोपाल में आयोजित जनजातीय देव लोक महोत्सव के अवसर पर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। सीएम ने भगोरिया उत्सव को अब राज्य उत्सव के तौर पर मनाने की घोषणा की। साथ ही सीएम आवास में आए सभी कलाकारों को 5-5 हजार रुपए इनाम के रूप में देने का ऐलान किया। 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवलोक के पुनरुत्थान के लिए 3 करोड़ 47 की राशि देने की भी घोषणा की। कार्यक्रम में सीएम ने जल्द परिवहन सेवा की शुरुआत करने की बात भी कही। सीएम ने कहा कि जल्द ही सरकार परिवहन सेवा का शुभारंभ करेगी, ताकि यातायात सुगम हो सके। पहले गाड़ियां चलती थी। लेकिन जब से बस बंद हुई है, आप लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

सीएम ने किसानों से कहा, खेत-खेत सोलर पंप लगाओ, अपनी बिजली खुद बनाओ। तीन साल की समय सीमा में सभी किसानों को सोलर पंप देकर बिजली का संकट पूरी तरह से खत्म कर देंगे।

सीएम ने आगे कहा, “हमारी सरकार जनजातियों के स्वाभिमान, सम्मान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं, हम जनजातीय परंपराओं और संस्कृति को संरक्षित रखते हुए इनके संपूर्ण विकास के लिए निरन्तर कार्यरत हैं। आज जनजातीय बेटे-बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में नये कीर्तिमान रचते देख ये विश्वास और दृढ़ हो जाता है कि हम अवश्य ही अपने पावन लक्ष्य की सिद्धी में सफल होंगे।”

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!