हिमानी के शव को घसीटने का वीडियो: काले रंग के सूटकेस में लाश… सुनसान सड़क; मोबाइल चार्जर के तार से घोंटा गला

रोहतक की कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल के हत्यारोपी को पुलिस ने रविवार रात दिल्ली के मुंडका से गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी की पहचान झज्जर के खैरपुर गांव निवासी सचिन उर्फ ढिल्लू के रूप में हुई है। हत्यारोपी हिमानी का दोस्त था। सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों की करीब डेढ़ साल पहले दोस्ती हुई थी। रुपये के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच कई दिन से विवाद चल रहा था।  हिमानी की हत्या के बाद उसके शव को सूटकेस में डालकर ले जाते समय की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। 

कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। डीजीपी केके राव ने पत्रकारवार्ता में बताया कि पुलिस ने आरोपी सचिन को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि हिमानी से सचिन की कहासुनी हो गई थी। इसी दाैरान आरोपी ने डाटा केबल से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। हत्यारोपी सचिन सोशल मीडिया के जरिये करीब डेढ़ साल से हिमानी के संपर्क में था। छः सात माह पहले दोस्ती कर घर पर आना जाना शुरू कर दिया था। 

हिमानी के जेवर और लैपटाॅप ले गया था 

पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद आरोपी हिमानी की स्कूटी से अपने घर गया। इसके बाद वह वापस आया और हिमानी के लैपटॉप मोबाइल और जेवरात ले गया। आरोपी ने अगले दिन एक निजी कंपनी के पास जेवरात गिरवी रख दिए थे। उसे अंदेशा था कि वह इस मामले में फंसेगा तो पैसे की आवश्यकता पड़ेगी। पुलिस अभी हत्या का कारण पैसे का लेनदेन मान रही है। हालांकि आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। कितने पैसे का विवाद था? इस बात पर अभी पुलिस ने कोई जानकारी नहीं दी है। 

हत्या के बाद हिमानी की स्कूटी से ही गया था घर
पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी ने शाम पांच बजे शिवानी की हत्या की थी और फिर घर चला गया था। शव को ठिकाने लगाने के लिए वह दोबारा आया और खून के धब्बे साफ कर बाकी साक्ष्य मिटाए। पुलिस के अनुसार आरोपी हिमानी की स्कूटी से ही अपने घर गया था और फाइनेंस कंपनी के पास जेवर गिरवी रखकर पैसे ले लिए थे।

ऑटो से ले गया था शव
पुलिस के अनुसार सचिन ने रात 9 बजे के करीब शव को घर में रखे सूटकेस में पैक किया और इसके बाद ऑटो में सवार होकर रात को ही सांपला बस स्टैंड पहुंच गया। वहां पहुंचने पर ऑटो को छोड़कर बस स्टैंड की तरफ गया और सूटकेस को वहीं पर फेंक कर भाग गया।

हिमानी के घर से लिए गए गहनों को दो लाख में गिरवी रखा
सचिन ने हिमानी का मोबाइल फोन अपने पास रखा। अगले दिन एक निजी फाइनेंस कंपनी के पास हिमानी के घर से लिए गए गहने आदि को करीब दो लाख रुपये में गिरवी रख दिया। पुलिस को मोबाइल की लोकेशन के आधार पर हत्यारोपी सचिन की लोकेशन दिल्ली के मुंडका में मिली थी। रोहतक पुलिस ने एसआईटी सहित आठ टीमों का गठन किया था। दिल्ली पुलिस की मदद से हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत ने हत्यारोपी का तीन दिन का रिमांड मंजूर किया है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया, एएसपी वाईवीआर शशी शेखर और डीएसपी सांपला रजनीश कुमार आदि मौजूद रहे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!