नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसे में समिति ने पुलिस से मांगी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट

15 फरवरी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ को लेकर एक उच्चस्तरीय कमेटी ने जांच शुरू की है. अधिकारियों ने घटना की रात स्टेशन पर तैनात सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की सूची प्राप्त की है. रेलवे अधिकारियों ने दिल्ली पुलिस से पत्र लिखकर मृतकों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और घायलों की मेडिकल रिपोर्ट मांगी है.

सूत्रों ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने इस मामले में एक उच्च स्तरीय समिति बनाया है जो जल्दी से जांच कर अपनी रिपोर्ट बनाएगी. रेलवे बोर्ड द्वारा गठित एक उच्च स्तरीय समिति ने घटना के अगले ही दिन स्थानीय निरीक्षण किया और हादसे के तुरंत बाद 203 सीसीटीवी फुटेज को आरपीएफ ने फ्रीज कराया था.

इस मामले में स्टेशन पर तैनात विभिन्न विभागों से कर्मचारियों की सूची मांगी गई थी, जिसमें ऑपरेशन, कमर्शियल, टीटीई, वेंडर, पुलिसकर्मी, आरपीएफ जवान और अन्य जवान शामिल हैं. 250 से अधिक लोगों की सूची अधिकारियों को दी गई है और जल्द ही जांच समिति को उनके बयान दिए जाएंगे.

सूत्रों ने बताया कि जांच समिति ने दुर्घटना में घायल लोगों के बयान भी दर्ज करेंगे, जिससे घटना की सच्चाई पता चलेगी. इन बयानों का मिलान स्टेशन पर मौजूद दस्तावेजों और सीसीटीवी फुटेजों से भी किया जाएगा. बाद में अंतिम रिपोर्ट बनाई जाएगी, जिसमें हादसे के असली कारणों का पता चलेगा. यह रिपोर्ट सीधे रेल मंत्रालय को दी जाएगी, जिसके बाद पूरे घटनाक्रम में किसकी लापरवाही का पता चलेगा.

घटनास्थल के सूत्रों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज को फ्रीज करने के दौरान फुटओवर ब्रिज पर काफी भीड़ दिख रही थी, जिससे चलना मुश्किल हो रहा था. वहीं, प्लेटफॉर्म संख्या 14-15 के ऊपरी भाग में लगे CCTV कैमरे से लगभग 8 सीढ़ियां दिख रही थीं, जबकि नीचे वाले कैमरे से लगभग 10 सीढ़ियां दिख रही थी. इनके बीच में यह हादसा हुआ है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!