रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में फैसला

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस खत्म हो गया है. रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनाई गई है. BJP विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी. पर्यवेक्षकों की अगुवाई में हुई बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया. बैठक में प्रवेश वर्मा ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा. इस प्रस्ताव का आशीष सूद और विजेंद्र गुप्ता ने समर्थन किया. कल 12:30 बजे रामलीला मैदान में रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी.रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी. वहीं मौजूदा समय में देश की दूसरी महिला सीएम बन रही हैं. वो शालीमार बाग से विधायक हैं. उन्होंने आप नेता बंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराया है.रेखा गुप्ता BJP महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं और हरियाणा के जींद की रहने वाली हैं. वो दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ की सचिव और अध्यक्ष रहीं. इसके साथ ही 2007 और 2012 में उत्तरी पीतमपुरा से पार्षद चुनी गईं. उन्हें पिछले दो विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा था.

बता दें कि आज विधायक दल की बैठक से पहले बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई गई थी. बैठक में मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर तय कर लिया गया था. हालांकि इसका औपचारिका ऐलान बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद ही होना बाकी था. सीएम के नाम की घोषणा के लिए संसदीय दल की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ को नियुक्त किया गया था.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!