दिल्ली कैबिनेट के मंत्रियों की आ गई लिस्ट, प्रवेश वर्मा और कपिल मिश्रा समेत ये 6 विधायक बनेंगे मंत्री, सीएम रेखा गुप्ता के साथ लेंगे शपथ

27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में आज से बीजेपी का आगाज होने जा रहा है।दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने वाली बेजेपी सरकार बनाने जा रही है। दिल्ली की नवनिर्वाचित सीएम रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री की शपथ लेंगी। उवके साथ 6 विधायक कैबिनेट मंत्री की शपथ लेंगे। वहीं दिल्ली कैबिनेट मंत्रियों की लिस्ट भी सामने आ गए हैं। दिल्ली की नई सरकार के शपथग्रहण में मुख्यमंत्री के साथ छह मंत्री भी पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे।रेखा गुप्ता की कैबिनेट में प्रवेश वर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा, रवींद्र इंद्रराज, कपिल मिश्रा, आशीष सूद और पंकज सिंह मंत्री पद की शपथ लेंगे। बीजेपी ने दिल्ली के सीएम पद के लिए महिला और वैश्य फैक्टर को ध्यान में रखा है। वहीं मंत्रिमंडल के गठन में पूर्वांचल, पंजाबी, ब्राह्मण और दलित चेहरों को ध्यान में रखा गया है।

बीजेपी मंत्रिमंडल में प्रवेश वर्मा के अलावा जो विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे, उनमें आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, पंकज सिंह, रविंदर इंद्राज सिंह और कपिल मिश्रा का नाम शामिल हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय नेतृत्व ने सभी समीकरणों को ध्यान में रखकर मंत्रिमंडल के नाम तय कर लिए हैं। बता दें दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल को हराया था। वह शीर्ष पद के प्रबल दावेदारों में से एक थे।

रेखा गुप्ता कैबिनेट के मंत्रियों का पूरा बायोडाटा-

प्रवेश वर्मा

47 साल के प्रवेश वर्मा जाट वर्ग से आते हैं. प्रवेश वर्मा नई दिल्ली विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल को 4089 वोट के अंतर से हराकर दिल्ली विधानसभा पहुंचे हैं। प्रवेश वर्मा पहली बार 2013 के दिल्ली चुनाव में मेहरौली सीट से विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए थे। तब प्रवेश वर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आम आदमी पार्टी के नरिंदर सिंह सेजवाल को 4564 वोट के अंतर से हराया था। 2014 और 2019 के आम चुनाव में प्रवेश वर्मा साउथ दिल्ली सीट से सांसद भी रहे। 2014 में प्रवेश वर्मा 2 लाख 68 हजार वोट से अधिक के अंतर से जीते थे जबकि 2019 में उनकी जीत का अंतर 5 लाख 78 हजार वोट से अधिक का रहा था।

रविंद्र इंद्रराज सिंह

पंजाबी दलित समुदाय से आने वाले रविंद्र पहली बार विधायक बने हैं। पंजाब में इस समुदाय को मजहबी सिख कहा जाता है।भाजपा काफी समय से दलितों को अपने पाले में करने की कोशिश कर रही है, लेकिन कामयाबी नहीं मिल रही है। लोकसभा चुनाव में दलितों की नाराजगी की बड़ी कीमत भाजपा को चुकानी पड़ी थी। दिल्ली चुनाव में काफी मशक्कत के बाद भी दलितों और झुग्गी-झोपड़ी वासियों का वोट भाजपा हासिल नहीं कर पाई।

मनजिंदर सिंह सिरसा

बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा राजौरी गार्डेन विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार धनवती चंदेला को 18190 वोट से हराकर विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए हैं। दिल्ली के बड़े सिख नेताओं में गिने जाने वाले सिरसा शिरोमणि अकाली दल में थे और दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष भी रहे। सिरसा 2013 और 2015 के दिल्ली चुनाव में राजौरी गार्डेन सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे लेकिन 2020 में उन्हें मात मिली थी। सिरसा ने साल 2021 में बीजेपी जॉइन कर ली थी. कभी बादल परिवार के करीबियों में शुमार रहे सिरसा पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के राजनीतिक सलाहकार के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

कपिल मिश्रा

कपिल मिश्रा करावल नगर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी  के मनोज कुमार त्यागी को हराकर विधायक निर्वाचित हुए हैं। साल 2015 में आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत के बाद अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली सरकार में उन्हें जल और पर्यटन मंत्री बनाया गया था। साल 2017 में कपिल मिश्रा को केजरीवाल कैबिनेट से बर्खास्त कर आम आदमी पार्टी से निकाल दिया गया था। कपिल साल 2019 में बीजेपी में शामिल हो गए और 2020 के दिल्ली चुनाव में मॉडल टाउन सीट से मैदान में उतरे लेकिन तब उन्हें मात मिली थी। इस वक्त दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष हैं।

आशीष सूद

आशीष सूद दिल्ली बीजेपी के वरिष्ठ नेता और बड़ा पंजाबी चेहरा हैं। लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और बीजेपी से जुड़े रहे आशीष सूद जनकपुरी विधानसभा सीट से विधायक हैं। दिल्ली बीजेपी में कई अहम पदों पर रह चुके आशीष सूद भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव और उपाध्यक्ष, दिल्ली बीजेपी के सचिव रह चुके हैं. वह साउथ एमसीडी में नेता सदन के साथ ही गोवा और जम्मू कश्मीर में पार्टी के सह प्रभारी भी रह चुके हैं। उनकी गिनती बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के करीबियों में होती है। आशीष सूद ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ अपने सियासी सफर का आगाज किया था।

रविंद्र राज

बवाना विधानसभा सीट से विधायक रविंद्र राज दिल्ली की नई रेखा गुप्ता कैबिनेट में दलित चेहरा होंगे। बीजेपी एससी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र ने विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के जय भगवान उपकार को बड़े अंतर से हराया था। दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट 50 साल के रविंद्र राज का पेशा व्यवसाय है।

पंकज सिंह

दिल्ली बीजेपी के पूर्वांचली चेहरे पंकज सिंह विकासपुरी विधानसभा सीट से विधायक हैं। पेशे से डेंटिस्ट पंकज सिंह ने साल 1998 में बिहार की मगध यूनिवर्सिटी से बीडीएस की पढ़ाई की थी। पंकज सिंह ने विकासपुरी विधानसभा सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आम आदमी पार्टी के महिंदर यादव को 12876 वोट के अंतर से हराया था।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!