भाजपा की आंधी में झाड़ू साफ, 22 सीटों पर जीती AAP: CM आतिशी समेत 4 मंत्री जीते, 2 को मिली शिकस्त, यहां देखें ‘आप’ के जीतने वाले प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट

दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी 70 सीटों में से 22 सीट ही जीत सकी। वहीं 27 साल के बाद भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली की सत्ता में प्रचंड बहुमत के साथ वापसी की। बीजेपी ने दो तिहाई बहुमत हासिल किया है। इस चुनाव में BJP ने 70 में से 48 सीटों पर अपना परचम लहराया है।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज समेत कई बड़े चेहरों को हार का मुंह देखना पड़ा। केजरीवाल को भाजपा के प्रवेश वर्मा से नई दिल्ली विधानसभा सीट पर 4000 से ज्यादा वोटों के अंतर से मात दी है। हालांकि आतिशी मार्लेना अपनी सीट बचाने में कामयाब रहीं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीजेपी ने 27 साल बाद धमाकेदार एंट्री की है। भाजपा ने आम आदमी पार्टी को हराकर दिल्ली की गद्दी पर कब्जा जमाया। बीजेपी ने 48 तो AAP को 22 सीटों पर जीत मिली। वहीं कांग्रेस का प्रदर्शन भी इस बार खराब रहा, लगातार तीसरी बार पार्टी अपना खात तक नहीं खोल पाई। इतना ही नहीं कांग्रेस के 70 में से 67 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। आइए एक नजर डालते है दिल्ली के कितने मंत्री हारे-जीते और आम आदमी पार्टी के उन उम्मीदवारों पर जिन्होंने बीजेपी की आंधी में भी अपना झंडा गाड़ा है…

केजरीवाल-मनीष सिसोदिया समेत इन बड़े चेहरों को मिली शिकस्त

दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार बड़ा उलटफेर हुआ। भारतीय जनता पार्टी ने 70 में 48 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। जबकि आम आदमी पार्टी 62 से सीधे 22 सीटों पर पहुंच गई। दिल्ली चुनाव 2025 में AAP के कई बड़े चेहरों को हार का मुंह देखना पड़ा। नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल, जंगपुरा से मनीष सिसोदिया, ग्रेटर कैलाश से सौरभ भारद्वाज, शकूरबस्ती सीट सत्येंद्र जैन को भी पटखनी मिली है। दिल्ली में 22 सीटें जीतकर आम आदमी पार्टी दूसरे नंबर की पार्टी बनी। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, AAP को 43.55 प्रतिशत वोट मिले।

CM समेत 4 मंत्री ने जीता चुनाव, 2 को मिली हार
मुख्यमंत्री आतिशी और उनकी कैबिनेट के तीन मंत्री गोपाल राय, मुकेश कुमार अहलावत और इमरान हुसैन अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे हैं। वहीं सौरभ भारद्वाज और राघवेंद्र शौकीन नांगलोई चुनाव हार गए।

कालकाजी सीट से आतिशी जीतीं।
बाबरपुर से गोपाल राय को मिली जीत।
बल्लीमारान से इमरान हुसैन ने जीत दर्ज की।
सुल्तानपुर माजरा सीट से मुकेश अहलावत जीते।
ग्रेटर कैलाश से सौरभ भारद्वाज को मिली जीत।
नांगलोई जाट सीट से राघवेंद्र शौकीन ने जीत हासिल की।

आतिशी और गोपाल राय इतने वोटों से जीते
सीएम आतिशी ने 3521 वोटों के अंतर से अपने प्रतिद्वंद्वी रमेश बिधूड़ी को हराया है। गोपाल राय ने 18994 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है।

आम आदमी पार्टी के इन 22 उम्मीदवारों ने लहराया परचम
1-कालकाजी- आतिशी,2-बाबरपुर – गोपाल राय,3-सुल्तानपुर माजरा – मुकेश कुमार अहलावत,4-बल्लीमारान – इमरान हुसैन ,5-ओखला – अमानातुल्लाह खान ,6-बुराड़ी – संजीव झा,7-देवली – प्रेम चौहान,8-करोल बाग – विशेष रवि,9-किराड़ी – अनिल झा,10-सदर बाजार – सोम दत्त,11-चांदनी चौक – पुनरदीप सिंह शावने,12-मटिया महल अली- मोहम्मद इकबाल
13-पटेल नगर – प्रवेश रत्न,14-तिलक नगर- जरनैल सिंह,15-दिल्ली कैंट- विरेंद्र सिंह काडियान,16-अंबेडकर नगर- डॉ. अजय दत्त,17-तुगलकाबाद – सही राम,18-बदरपुर- रामसिंह नेताजी,19-कोंडली – कुलदीप कुमार,20-सीमापुरी – वीर सिंह ढिंगन,21-सीलमपुर – चौधरी जुबैर अहमद,22-गोकलपुर- सुरेंद्र कुमार

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!