राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति धनखड़, चीफ जस्टिस संजीव खन्ना, विदेश मंत्री जयशंकर, राहुल गांधी, सोनिया गांधी भी करेंगे मतदान, जानें कौन कहां डालेंगे वोट

 दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। राजधानी की सभी 70 सीटों पर एक चरण में मतदान होगा। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। दिल्ली इलेक्शन में इस बार कुल 699 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। नई दिल्ली विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा तो वहीं सबसे कम पटेल नगर और कस्तूरबा नगर में है, इन दोनों सीटों पर 5-5 प्रत्याशी मैदान में है। आइए जानते है दिल्ली की सिसायत के बड़े चेहरे कहां वोट डालेंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपना मतदान प्रेसिडेंट एस्टेट नई दिल्ली में करेंगी। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी दिल्ली में अपने मतदान का अधिकार नॉर्थ एवेन्यू नई दिल्ली में इस्तेमाल करेंगे। चीफ जस्टिस संजीव खन्ना निर्माण भवन नई दिल्ली में वोट डालेंगे। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना अपना वोट सेंट जेवियर स्कूल नई दिल्ली में डालेंगे।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर का तुगलक क्रेसेंट नई दिल्ली में मतदान करेंगे। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी आनंद निकेतन मोती बाग में वोटिंग करेंगे। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी दिल्ली में निर्माण भवन नई दिल्ली में अपना वोट डालेंगे। सोनिया गांधी का निर्माण भवन नई दिल्ली और प्रियंका गांधी अटल स्कूल, लोधी एस्टेट, नई दिल्ली में वोट करेंगी।

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल का पोलिंग बूथ बदला
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का पोलिंग पूथ बदल गया है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि इन दोनों नेताओं के घर का पता बदल गया है। नई दिल्ली से आप उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल और उनका परिवार श्रीमंत माधवराव सिंधिया मार्ग पर स्थित लेडी इरविन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वोट करेंगे। जंगपुरा से आप प्रत्याशी सिसोदिया भी यहीं मतदान करेंगे। कालकाजी सीट से आप की उम्मीदवार और दिल्ली की सीएम आतिशी बी-ब्लॉक कालकाजी स्थित एमसीडी प्रतिभा स्कूल में वोट डालेंगीं। AAP के सांसद संजय सिंह सेंट कोलंबस स्कूल, नई दिल्ली में वोट डालने के लिए उपस्थित होंगे। सौरभ भारद्वाज MCD स्कूल, चिराग दिल्ली और गोपाल राय प्राइमरी स्कूल, बाबरपुर में मतदान करेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!