एम्स भोपाल ने 200 भूतपूर्व सैनिकों को नौकरी से हटाया, जवानों ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र, बहाली की मांग

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने सुरक्षा व्यवस्था में कार्यरत 200 पूर्व सैनिकों को नौकरी से हटा दिया गया है। जिससे वे बेरोजगार हो गए हैं। इस फैसले से आर्थिक रूप से प्रभावित पूर्व सैनिकों में नाराजगी है। नौकरी से हटाए गए पूर्व सैनिकों ने इंडियन वेटरन ऑर्गेनाइजेशन के सहयोग से केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री को पत्र लिखकर अपनी बहाली की मांग की है।

पत्र के माध्यम से बताई पीड़ा
पूर्व सैनिकों ने पत्र के माध्यम से कहा कि इंडियन वेटरेनस ऑर्गेनाइजेशन भारत के पूर्व सैनिकों का बहुत बड़ा ऑर्गनाइजेशन है। यह हमेशा प्रशासन की मदद करता रहता है। भोपाल में करीब 200 पूर्व सैनिक एम्स में सेवारत थे, उन्हें अचानक नौकरी से हत्या दिया गया है। यह पूर्व सैनिकों के साथ घोर अन्याय है। पूर्व सैनिक हमेशा कोई भी सरकारी संपत्ति की बहुत ईमानदारी से देखभाल करता है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध करते हुए कहा कि निदेशक एम्स भोपाल को तुरंत निर्देशित कर उनकी बहाली की जाए।

एम्स प्रबंधन ने दी सफाई
इस मामले पर एम्स प्रबंधन ने सफाई देते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों का कॉन्ट्रैक्ट पीरियड समाप्त हो गया था, जिसके चलते उन्हें हटा दिया गया है। संस्थान के अधिकारियों के अनुसार, यह एक नियमित प्रक्रिया है जिसमें कान्ट्रैक्ट पूरा होने के बाद नई एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपी जाती है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया गया कि नई एजेंसी ने पूर्व सैनिकों को दोबारा नियुक्त करने पर विचार क्यों नहीं किया।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!