गुजरात के सापुतारा घाट में बड़ा हादसा, खाई में गिरी लग्जरी बस, MP के 5 लोगों की मौत, 30 घायल

नासिक-गुजरात राजमार्ग स्थित सापुतारा घाट के पास बड़ा हादसा हो गया गया है. यहां एक निजी लग्जरी बस खाई में गिर गई. इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 30 लोग घायल हो गए हैं. ये सभी मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं. 

गुजरात में मध्य प्रदेश के 5 लोगों की मौत

गुजरात पुलिस के अनुसार, इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है. दरअसल, हादसे के समय बस में 48 यात्री सवार थे. इस हादसे में 30 लोग घायल हो गए, जिनमें से 17 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. यह घटना सुबह 4:45 बजे हुई है. गुजरात पुलिस  के मुताबिक, सभी यात्री मध्य प्रदेश के शिवपुरी और गुना के रहने वाले हैं.

बस का कंट्रोल खोने से हादसा

जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के श्रद्धालु नासिक त्रबकेश्वर मंदिर में दर्शन करने के बाद देव दर्शन के लिए गुजरात जा रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हो गया. दरअसल, यह हादसा ड्राइवर के बस से नियंत्रण खोने के कारण हुआ है. 

बस में 48 यात्री थे सवार

मृतक और घायल यात्री शिवपुरी जिले के कोलारस तहसील, अशोकनगर और गुना के रहने वाले हैं. इस हादसे में लगभग 30 यात्रीघायल हो गए हैं, जिनमें से 17 तीर्थ यात्रियों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है. बस में कुल 48 यात्री सवार थे, जो नासिक के त्रंबकेश्वर से दर्शन कर वापस अपनी तीर्थ यात्रा पूरी करने के लिए निकले थे, लेकिन रविवार सुबह ये हादसे का शिकार हो गए.

गांव में पसरा मातम

इस हादसे में विदिशा के रहने वाले बस ड्राइवर की मौत हो गई है. इसके अलावा शिवपुरी के चार तीर्थ यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है. ये सभी शिवपुरी जिले के इंदार थाना क्षेत्र के रामगढ़ बीजरौनी गांव के रहने वाले हैं. वहीं मौत की खबर के बाद गांव में मातम पसर गया है. फिलहाल जिला प्रशासन मृतकों के शव को लाने के लिए गुजरात प्रशासन से संपर्क कर रही है. 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!