भारत-चीन का नाम लेकर ट्रंप ने अब दे दी कौन सी नई धमकी! टैरिफ पर आर-पार की तैयारी में अमेरिका

एक टैरिफ का दरिया है और उसमें ट्रंप से पार पाना है। शायरी में कही गई बातों आपको जितनी गंभीर लगी उससे कहीं अधिक ये मामला गंभीर है। अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद ट्रंप ने दुनिया के आगे चुनौतियों का पहाड़ खड़ा करने का फैसला कर लिया है। ट्रंप एक पल जिसे अपना दोस्त बताते हैं, दूसरे ही पल उसके खिलाफ फैसला भी ले ले रहे हैं। टैरिफ को परमाणु हमले की धमकी की तरफ इस्तेमाल करते अमेरिकी राष्ट्रपति ने टैरिफ को लेकर भारत चीन का सीधे सीधे नाम ले लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा में एक कार्यक्रम में भारत चीन और ब्राजील जैसे देशों पर हाई टैरिफ यानी ज्यादा टैक्स लगाने की धमकी दी है। हाउस ऑफ रिपब्लिकन्स के कार्यक्रम में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका उन देशों पर टैरिफ लगाएगा जो अमेरिका को नुकसान पहुंचाते हैं। अव वक्त आ गया है कि अमेरिका वापस उस सिस्टम को अपनाए, जिसने उसे धनी और ताकतवर वनाया है।

ट्रंप ने कहा कि चीन वहुत ज्यादा टैरिफ लगाता है। भारत, ब्राजील और वाकी देश भी ऐसा ही करते हैं। ये तीनों देश अपने हितों के लिए काम कर रहे हैं। लेकिन इससे अमेरिका को नुकसान पहुंच रहा है। हम ऐसा अब और नहीं होने देंगे, क्योंकि हम अमेरिका को सबसे पहले रखेंगे। अमेरिका एक ईमानदार सिस्टम तैयार करेगा, जिससे हमारे खजाने में पैसा आएगा और अमेरिका फिर से वहुत अमीर हो जाएगा। यह सब कुछ बहुत जल्द होगा। अमेरिका में ट्रंप 2.0 के आने के वाद से भारत में टैरिफ और इमिग्रेशन को लेकर पहले से आशंकाएं हैं। ट्रंप पहले भी कह चुके हैं कि वह BRICS समूह पर 100% टैरिफ लगाएंगे। भारत भी इस समूह का हिस्सा है। 

फरवरी में अमेरिका आ सकते हैं मोदी

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत में जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फरवरी में अमेरिका आ सकते हैं। ट्रंप ने कहा, ‘मेरी उनसे लंबी बातचीत हुई है और अगले महीने शायद फरवरी में वह वाइट हाउस आने जा रहे है।… भारत के साथ हमारे बहुत अच्छे संबंध हैं।’ ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में मोदी की अमेरिका की यह पहली यात्रा होगी। वाइट हाउस और अमेरिकी विदेश विभाग ने इस बातचीत अमेरिका से ज्यादा सैनिक साजोसामान खरीदने और संतुलित द्विपक्षीय व्यापार पर बात हुई।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!