‘महाकुंभ’ में मची भगदड़ के बाद पीएम मोदी परेशान, CM योगी से की बात, हालात की जानकारी लेकर तुरंत मदद का दिया निर्देश

प्रयागराज महाकुंभ में देर रात मची भगदड़ अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद सभी 13 अखाड़ों का अमृत स्नान रद्द कर दिया गया है। इधर महाकुंभ में मची भगदड़ ने पीएम नरेन्द्र मोदी को परेशान कर दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से बात की। पीएम मोदी ने घायलों को तुरंत सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।पीएम मोदी ने महाकुंभ मेले की स्थिति के बारे में यूपी के सीएम योगी से जानकारी ली और अब तक घायलों के लिए की गई व्यवस्था की समीक्षा की। इसके साथ ही पीएम ने श्रद्धालुओं को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

दरअसल मौनी अमावस्या के स्नान को लेकर 4 करोड़ से अधिक श्रद्धालु महाकुंभ पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि संगम नोज पर स्नान को लेकर भगदड़ की स्थिति बनी। वहीं यूपी सरकार के हवाले से कहा गया है कि महाकुंभ मेला क्षेत्र में कुछ और महिलाएं  दम घुटने की वजह से बेहोश हो गईं और उनके गिरने की वजह से भगदड़ जैसी स्थिति बनी। जैसे ही हालात बिगड़े तुरंत एम्बुलेंसों को मौके पर बुलाया गया और 25 से 30 लोगों को महाकुंभ में बने केंद्रीय अस्पताल समेत प्रयागराज के दूसरे अस्पतालों में पहुंचाया गया।

10 से ज्यादा जिलाधिकारियों को क्राउड मैनेजमेंट की जिम्मेदारी

दरअसल मौनी अमावस्या के अवसर अमृत स्नान करने के लिए देश-विदेश से करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। भीड़ को मैनेज करने के लिए यूपी सरकार ने 10 से ज्यादा जिलाधिकारियों को जिम्मेदारी दी है। श्रद्धालु आराम से स्नान कर सकें, इसके लिए प्रयागराज बॉर्डर के इलाकों में अधिकारियों को सक्रिय कर दिया गया है।  

अखाड़ों का मृत स्नान बसंत पंचमी को

भगदड़ के बाद अब अखाड़ों का अमृत स्नान बसंत पंचमी को होगा। दरअसल मेला प्रशासन ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्रपुरी से फिलहाल अखाड़ों के अमृत स्नान को रोकने की अपील की थी, जिसके बाद अमृत स्नान को रद्द कर दिया गय है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!