प्रयागराज में मची भगदड़ को लेकर समाजवादी पार्टी ने दी प्रतक्रिया, कह डाली ये बात

प्रयागराज महाकुंभ में रात 1 बजे अचानक भगदड़ मच गई। सू्त्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भगदड़ 15 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई श्रद्धालु गंभीर रुप से घायल हो गए है। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। भगदड़ के चलते सभी 13 अखाड़ों ने आज मौनी अमावस्या का अमृत स्नान (शाही स्नान) रद्द कर दिया है। मौके पर राहत बचाव कार्य चल रहा है। भगदड़ में घायल श्रद्धालुओं को सेक्टर 2 हॉस्पिटल लाया जा रहा है। काफी संख्या में श्रद्धालु घायल हुए हैं। पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने स्थिति को काबू में करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।

भगदड़ को लेकर सपा ने कही ये बात

प्रयागराज में मची भगदड़ को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। जिसमें उन्होंने कहा कि अत्यंत दुःखद ! प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ से श्रद्धालुओं के हताहत होने की सूचना, हृदयविदारक। ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति दें, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना। शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं। राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चलाए सरकार। प्रधानमंत्री ने स्थिति पर तत्काल प्रतिक्रिया देने का आह्वान किया और अधिकारियों से राहत उपायों को लागू करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्थिति को जल्दी नियंत्रित किया जाना चाहिए और सभी प्रभावितों को तत्काल मदद दी जाए।

कैलाशानंद गिरी महाराज बोले- अमृत स्नान निरस्त करें

महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद निर्वाणानी अखाड़ा प्रमुख कैलाशानंद गिरी महाराज का बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि अखाड़ा परिषद और सभी आचार्यों ने आज स्नान न करने का निर्णय लिया। जनता की समस्याओं को देखते हुए संतों ने यह फैसला किया। हम वसंत पंचमी पर हर्षोल्लास से पवित्र स्नान करेंगे। वहीं आचार्य रामभद्राचार्य का कुंभ मेला क्षेत्र में मची भगदड़ के बाद कहा कि मैं महाकुंभ में आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध कर रहा हूं कि आज क्षमता से अधिक भीड़ प्रयागराज में आ गई है। इसलिए संगम छोड़ जो भी निकट घाट हो उसी में स्नान कर करें। मैं वैष्णव संप्रदाय का सबसे वरिष्ठ धर्माचार्य होने के नाते तीनों अखाड़ो से कहूंगा आज का अमृत स्नान निरस्त कर दिया जाए।

राहत बचाव कार्य जारी

भगदड़ के बाद कई श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें तुरंत एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया। मेले के केंद्रीय अस्पताल में घायलों का इलाज किया जा रहा है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जिला प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं और अन्य अस्पतालों को भी अलर्ट कर दिया गया है। इधर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे शांतिपूर्वक मेले में भाग लें और संयम बनाए रखें। सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि इस प्रकार की घटनाओं से बचने के लिए भीड़ नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!