अमित शाह ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां, जवाहरलाल नेहरू का नाम लेकर लगाया बड़ा आरोप

गृहमंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर की स्थितियों में सुधार हुआ है। उन्होंने बुधवार को गांधीनगर जिले के कलोल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज कश्मीर में श्रीनगर के लाल चौक से कृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा के गुजरने के दौरान कोई भी शरारत करने की हिम्मत नहीं करता। इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर भी तंज कसे। 

जवाहरलाल नेहरू ने जम्मू कश्मीर में लागू किया अनुच्छेद 370   
उन्होंने कहा कि वह पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ही थे जिन्होंने जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 लागू किया था। इसके तहत उन्होंने इस क्षेत्र को विशेष दर्जा दिया गया था। इस दौरान शाह ने मोदी सरकार की उपल्ब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने कहा, 2019 में अनुच्छेद 370 को हटाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुनिया को स्पष्ट संदेश दिया कि भारतीयों के लिए भारत के स्वाभिमान और उसके सम्मान से बड़ा कुछ नहीं है। गृहमंत्री शाह ने कहा कि एक समय था जब श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने के लिए सेना की मदद की जरूरत होती थी। लेकिन आज, जब कृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा चौक से गुजरती है तो कोई भी शरारत करने की हिम्मत नहीं करता।

मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
बता दें कि अमित शाह तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। इसी क्रम में बुधवार को उन्होंने कलोल शहर में 194 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस क्रम में उन्होंने 19 परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आठ परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इन परियोजनाओं में साणंद शहर को कलोल से जोड़ने वाली मौजूदा सड़क को छह लेन वाले राजमार्ग में बदलने की परियोजना भी शामिल है। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बातें कहीं। शाह ने कहा कि करीब 2.80 करोड़ पर्यटक, जिनमें से ज्यादातर गुजरात से हैं, कश्मीर गए और बिना किसी परेशानी के सुरक्षित वापस लौटे। उन्होंने यह भी कहा कि यह बदलाव प्रधानमंत्री मोदी के मेहनती, संवेदनशील और सतर्क नेतृत्व का नतीजा है। 

देश की सबसे पुरानी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन के दौरान एक समय था जब गांव के सरपंचों को सरकार से 5,000 रुपये का छोटा सा अनुदान पाने के लिए संघर्ष करना पड़ता था। आज भाजपा के शासन में सरपंचों को बिना किसी दिक्कत के करोड़ों रुपये के काम हो रहे हैं। 

प्रधानमंत्री मोदी ने नक्सलवाद और आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंका 
जनसभा के दौरान शाह ने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के साणंद और कलोल सहित सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को विजयी बनाने के लिए क्षेत्र के लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि देश के लोगों ने अयोध्या में राममंदिर के निर्माण जैसे वादों को पूरा करने के लिए मोदी की प्रतिबद्धता के चलते भाजपा को चुना है। शाह ने कहा कि किसी को विश्वास नहीं था कि अयोध्या में राममंदिर बनेगा, लेकिन आज रामलला उस भव्य मंदिर में विराजमान हैं। यह प्रधानमंत्री मोदी ही हैं जिन्होंने देश से नक्सलवाद और आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंका है

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!