वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशि चक्र में सिंह राशि पांचवी राशि माना जाती है और इस राशि के स्वामी ग्रह सूर्य देव होते हैं। सूर्यदेव मान-सम्मान, प्रसिद्धि,ऊर्जा और आत्मा के कारक ग्रह माने जाते हैं। नए वर्ष में कई प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा, जिसका प्रभाव सिंह राशि के जातकों के ऊपर पूरे वर्षभर रहेगा। साल 2025 में गुरु, शनि और राहु जैसे प्रभावशाली ग्रह राशि बदलेंगे। आइए जानते हैं सिंह राशि वालों के लिए नया साल 2025 कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
करियर-कारोबार 2025
सिंह राशि के जातकों के लिए करियर-कारोबार के हिसाब से साल 2025 मिलाजुला परिणाम रहेगा। साल के शुरुआती महीनों में शनि के प्रभाव से कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होगी। इस दौरान नई योजनाएं व्यापार के लिहाज से उत्तम रहेगा। व्यापार को एक नई दिशा मिल सकती है। वहीं जो लोग नौकरी पेशा है उन्हें नई नौकरी के कुछ प्रस्ताव मिल सकते हैं। अप्रैल के बाद से काम-धंधे में तेजी आएगी। भाग्य का सितारा आपका बुलंदियों पर होगा। साल के अंत में आपको व्यापार में कोई बड़ा आर्डर मिल सकता है। अच्छा खासा लाभ और यश की प्राप्ति होगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के भी योग हैं।
आर्थिक स्थिति 2025
आर्थिक नजरिए से सिंह राशि के जातकों के लिए साल के शुरुआती महीनों में धनागम की स्थिति अच्छी रहेगी और भौतिक सुखों का भोग करने में आप कामयाब होंगे। आप अपने सभी तरह के भोग-विलास की चीजों में धन खर्च करेंगे। साल के मध्य में देवगुरु बृहस्पति का गोचर आपकी राशि से 11वें भाव में होगा जिससे आपकी आमदानी के स्त्रोतों की संख्या में वृद्धि देखने को मिलेगी। इसके अलावा शनि का गोचर भी आपको अचानक धन लाभ की संभावनाओं में वृद्धि करवाएगा। साल के अंत में आपको कुछ धन संबंधित परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आपको इसमें ज्यादा परेशान होने की जररूत नहीं है।
पारिवारिक स्थिति 2025
पारिवारिक नजरिए से सिंह राशि वालों के लिए साल 2025 अनुकूल रहेगा। घर-परिवार में सुख-शांति कायम रहेगी। आपको परिवार के हर छोटे-बड़े सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। हालांकि साल के बीच में राहु के गोचर होने से आपके जीवनसाथी संग रिश्तों में कुछ परेशानियां आ सकती है लेकिन आप इनसे भी आसानी के साथ निपट लेंगे। साल के मध्य के बाद आपको अपनी पत्नी की सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा।
सेहत 2025
सेहत के नजरिए से साल 2025 आपके लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है। मौसम से संबंधित कुछ बीमारियां साल के शुरुआती महीनों में आपको परेशान कर सकती है। सालभर छोटी-मोटी परेशानियां आपको परेशान करती रहेंगी। शनि की ढैय्या का असर आपकी सेहत पर देखने को मिल सकता है। आपको पूरे वर्ष खान-पान का विशेष ध्यान देना होगा।
प्रेम संबंध 2025
भविष्यफल 2025 की ज्योतिषीय गणना के मुताबिक सिंह राशि वालों के लिए प्रेम संबंध अनुकूल रहेगा। शुक्र ग्रह की स्थिति अच्छी होने की वजह से आपके प्रेम संबंधों में मजबूती रहेगी। देवगुरु की सातवीं द्दष्टि अपने घर में होने से प्रेम संबंधों में सुधार देखने को मिलेगा। लेकिन साल के अंत के आसपास प्रेम संबंधों में परेशानियां आ सकती है।
यात्रा 2025
साल 2025 सिंह राशि के जातकों के लिए यात्राओं के नजरिए से अच्छा साल साबित होगा। शनि की द्दष्टि से सिंह राशि वाले लंबी यात्राएं कर सकते हैं। कामकाज से सिलसिले में यात्राएं लाभकारी साबित होंगी।









