धक्काकांड पर राहुल के खिलाफ FIR, धारा 109, 115, 117, 125, 131 और 351 के तहत दर्ज हुई शिकायत

शीतकालीन सत्र शुक्रवार को समाप्त होने वाला है और कई मुद्दों पर राजनीतिक खींचतान के बीच कुछ बड़े कामकाज बाकी है। इस बीच आज संसद भवन परिसर में गहमा-गहमी वाला माहौल नजर आया। भाजपा के दो सांसद घायल हो गए, उन्होंने दावा किया कि यह कांग्रेस और विपक्षी सदस्यों के धक्का-मुक्की का नतीजा था। संसद में भारतीय जनता पार्टी के सांसदों के साथ कथित मारपीट के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर और बांसुरी स्वराज पुलिस स्टेशन पहुंचे। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमने दिल्ली पुलिस में राहुल गांधी के खिलाफ मारपीट और उकसावे की शिकायत दर्ज कराई है। हमने मकर द्वार के बाहर आज हुई घटना का विस्तार से उल्लेख किया है, जहां NDA सांसद शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे… हमने धारा 109, 115, 117, 125, 131 और 351 के तहत शिकायत दी है। धारा 109 हत्या का प्रयास है, धारा 117 स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाना है। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने दावा किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद भवन में मुकेश राजपूत को अपने हाथों से धक्का दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी झगड़ा करने की नीयत से आए थे, हमने राहुल गांधी का रास्ता नहीं रोका। राहुल ने दोनों हाथों से मुकेश राजपूत को धक्का दिया।

संसद में विरोध प्रदर्शन के दौरान घायल होने के बाद पीएम मोदी ने बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी, मुकेश राजपूत को फोन किया। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने सभापति को हटाने की मांग करने वाले विपक्ष के महाभियोग नोटिस को खारिज कर दिया। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि आप संसद टेलीविजन पर वीडियो देख सकते हैं। दुर्भाग्य से, अंबेडकर की विरासत और संविधान ही राजनीतिक रूप से युद्ध का मैदान बन गए हैं। यह दोनों पक्षों के लिए थोड़ा बेतुका होता जा रहा है। हमें आज की समस्याओं पर आगे बढ़ने की जरूरत है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!