हेमंत सोरेन कैबिनेट विस्तार आज, शपथ से पहले आ गई पूरी लिस्ट

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के 6 दिन बाद आज (5 दिसंबर) झारखंड में आज हेमंत कैबिनेट का विस्तार हो रहा है। सभी मंत्री राजभवन के अशोक उद्यान में दोपहर 12.30 बजे 11 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी विधायक शपथ ग्रहण के निर्धारित समय से एक घंटे पहले राजभवन पहुंच जाएंगे।

आज जो विधायक मंत्री पद के रूप में शपथ लेंगे उनमें सहयोगी दलों कांग्रेस और आरजेडी के विधायक भी शामिल हैं। आज झामुमो, कांग्रेस और आरजेडी कोटे से 10 से 11 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा के 5, कांग्रेस के 4 और RJD कोटे से 1 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। यहां हम उन सभी विधायकों का पूरा बायोडाटा देखते हैं, जो आज मंत्री की शपथ लेंगे।जानकारी के मुताबिक राज्यपाल संतोष गंगवार सबसे पहले प्रो. स्टीफन मरांडी को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाएंगे। इसके बाद कैबिनेट मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। सरकार के कामकाज में तेजी आए, इसके लिए मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही विभागों का भी बंटवारा हो जाएगा।

झामुमो से ये विधायक बनेंगे मंत्री

1- दीपक बिरुआ – झामुमो के दिग्गज नेता हैं और चार बार विधायक रह चुके हैं. कोल्हान से झामुमो के मजबूत नेता माने जाते हैं. मंत्री के रूप में दूसरी बार शामिल किए जाने की संभावना है.
2- हफीजुल हसन – जेएमएम के वरिष्ठ नेता हाजी हुसैन अंसारी के बेटे हैं जो दूसरी बार विधायक बने हैं. अल्पसंख्यक चेहरा हैं और अपने पिता की कोरोना से मौत के बाद मध्यावधि चुनाव में जीत हासिल की थी. 
3- सविता महतो –कुर्मी चेहरा हैं और दूसरी बार विधायक बनी हैं. सविता जेएमएम के अनुभवी नेता स्वर्गीय सुधीर महतो की पत्नी हैं.
4- रामदास सोरेन – रामदास कई बार विधायक रह चुके हैं जो जमशेदपुर के घाटशिला विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. रामदास दूसरी बार मंत्री बनाए जाएंगे.
5- अनंत प्रताप देव – पलामू के भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. इससे पहले भी कांग्रेस के टिकट पर विधायक रह चुके हैं.

कांग्रेस से दो पुराने और दो नए चेहरे समेत 4 को मौका

1- राधा कृष्ण किशोर- पलामू के छतरपुर से चुनाव जीते हैं और पहले भी कई बार विधायक रहे. अविभाजित बिहार में भी विधायक रहे हैं. (एससी) समुदाय से आते हैं.

2- दीपिका पांडे सिंह – दूसरी बार की विधायक हैं और हेमंत मंत्रिमंडल में पहले भी मंत्री रह चुकी हैं. वह गोड्डा जिले के महागामा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं.

3- इरफान अंसारी – तीसरी बार विधायक हैं. जामताड़ा से सोरेन परिवार की बड़ी बहू सीता सोरेन को हराकर चुनाव जीते हैं. मुखर विधायक रहे हैं. इससे पहले आलमगीर आलम को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद उन्हें कैबिनेट में शामिल किया गया था.

4-शिल्पी नेहा टिर्की – दूसरी बार विधायक हैं. अपने पिता दिग्गज नेता बंधु टिर्की को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अयोग्य ठहराए जाने के बाद मध्यावधि चुनाव में जीत हासिल की थी. वह रांची में मांडर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं.

राजद से एक को मौका

जय प्रसाद यादव- आरजेडी से संजय प्रसाद यादव शपथ लेंगे जो गोड्डा से तीसरी बार विधायक बने हैं. उन्होंने बीजेपी के अमित मंडल को हराया था। संजय प्रसाद को लालू परिवार का करीबी माना जाता है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!