केरल में हुए भीषण सड़क हादसे में पांच एमबीबीएस छात्रों की मौत हो गई है। हादसा केरल के अलाप्पुझा ज़िले की है। सभी छात्र TD Medical College में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर के छात्र थे। जबकि बस में सवार यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।

बताया गया कि इन छात्रों की कार की टक्कर एक केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) के बस से हो गई थी। इस एक्सीडेंट में कार के बुरी तरह परखच्चे उड़ गए। कार की स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसके अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकालने के लिए कार को काटना पड़ा।









