प्रदेश में सर्दी ने पकड़ी रफ्तार, भोपाल समेत कई शहरों में 10 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा, आज इन जिलों में बारिश के आसार

मध्य प्रदेश में ठंड (सर्दी) ने रफ्तार पकड़ ली है। राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में रात का तापमान दहाई के आंकड़े से नीचे पहुंच गया है। वहीं चक्रवात फेंगल की वजह से आज मंगलवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले पांच दिनों में मौसम बदलेगा। बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर समेत आसपास के आधा दर्जन जिलों में बारिश की संभावना है। इधर, ग्वालियर समेत चंबल के क्षेत्र कोहरे की चपेट में आएंगे। 7 दिसंबर के बाद तापमान में गिरावट आएगी और सर्दी बढ़ेगी।

फेंगल तूफान और वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते आज बादल छाए रहेंगे। ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभागों में रात के तापमान में गिरावट आएगी। जबकि भोपाल, इंदौर और जबलपुर को ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। वहीं पश्चिमी, पूर्वी और दक्षिणी हिस्से में तापमान बढ़ेगा।

इन जिलों में गिरा रात का तापमान

रविवार-सोमवार की रात शाजापुर के गिरवर में 5.9 डिग्री, छतरपुर के नौगांव में 7.8 डिग्री, सीहोर में 7.9 डिग्री, राजगढ़ में 8 डिग्री, भोपाल में 8.5 डिग्री, टीकमगढ़ में 9.3 डिग्री, रायसेन में 9.4 डिग्री, पचमढ़ी-रीवा में 9.8 डिग्री और उज्जैन में 9.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!