MP DGP की हुई विदाई, सुधीर सक्सेना ने जाते-जाते ये कहा

मध्य प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना के रिटायर होने के अवसर पर विदाई परेड का आयोजन मोतीलाल नेहरू पुलिस स्टेडियम भोपाल में किया गया. परेड से पहले पुलिस महानिदेशक सक्सेना द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की गई. परेड कमांडर IPS सोनाक्षी सक्सेना के नेतृत्व में आठ प्लाटून और पुलिस बैण्ड दल ने विदाई परेड की. सेवानिवृत्ति के अवसर पर अपने संबोधन में सुधीर सक्सेना ने कहा कि मैं मध्य प्रदेश पुलिस शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए हृदय की गहराईयों से उनका स्मरण करता हूं. समस्त शहीदों और उनके महान परिजनों के बलिदान के प्रति मैं अपना विनम्र अभिवादन प्रस्तुत करता हूं.

एमपी पुलिस का रहा है गौरवशाली इतिहास-सक्सेना
सुधीर सक्सेना ने कहा, ‘मध्य प्रदेश पुलिस का एक अत्यंत ही गौरवशाली इतिहास रहा है. आजादी के समय जम्मू कश्मीर में कबाईली हमलों से मुकाबला करने में, हैदाराबाद में ऑपरेशन पोलो में, दक्षिण के भाषाई आंदोलन में, गोआ के स्वतंत्रता संग्राम में, नार्थ ईस्ट में नागालैंड व त्रिपुरा में, पंजाब व जम्मू कश्मीर के आतंकवाद में सभी स्थानों पर मध्यप्रदेश पुलिस के जाबांज जवानों व अधिकारियों ने देश की आंतरिक सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है.’

गर्व और संतोष है मुझे-पूर्व डीजीपी सक्सेना
सुधीर सक्सेना ने अपने सफर को याद करते हुए कहा, ‘मध्य प्रदेश पुलिस में अपनी सेवा यात्रा को याद करते हुए मैं गर्व और संतोष का अनुभव कर रहा हूं. यह एक ऐसी यात्रा रही, जिसमें चुनौतियां थीं, कठिनाइयां थीं, लेकिन उससे भी कहीं अधिक सीखने, सहयोग करने और जनसाधारण की सेवा करने के लिए योगदान देने के अवसर थे.’ उन्होंने कहा कि आज का यह विशेष दिन मेरे लिए भावनाओं से भरा हुआ है. एक ओर मध्य प्रदेश पुलिस परिवार के साथ बिताए गए अनमोल पलों की स्मृतियां हैं.

‘चुनावों को शांतिपूर्ण बनाने का किया प्रयास’
पूर्व डीजीपी एमपी ने कहा कि विधानसभा चुनाव, लोक सभा चुनाव, पंचायत और नगरीय निकायों के चुनाव और कई उपचुनाव को स्वतंत्र निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना एक बहुत बड़ी चुनौती थी, जिसका आप सभी लोगों ने बहुत सफलतापूर्वक सामना किया. आपने जिस कुशलता से इस जिम्मेदारी का निर्वहन किया, उसकी चुनाव आयोग सहित सभी ओर सराहना की गई. ग्वालियर चम्बल जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में बिना किसी घटना के चुनाव संपन्न हो जाना एक अत्यंत महत्वपूर्ण उपलब्धि रही.

‘राष्ट्रीय स्तर पर हुई एमपी की प्रशंसा’
सुधीर सक्सेना ने कहा कि मध्य प्रदेश एटीएस ने राष्ट्र विरोधी व आतंकवादी तत्वों के विरूद्ध अत्यंत ही प्रभावी कार्यवाही की. मार्च 2022 में भोपाल में जेएमबी के माड्यूल को ध्वस्त करना एक ऐसी जोखिम भरी उल्लेखनीय कार्यवाही थी, जिसकी राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा की गई. मध्यप्रदेश पुलिस की कार्यवाही के आधार पर पूरे देश के विभिन्न राज्यों में भी कार्यवाही हुई. इसके अतिरिक्त एचयूटी के माड्यूल को ध्वस्त करना, पीएफआई के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करना भी मध्यप्रदेश एटीएस की कार्य कुशलता का द्योतक रहा.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!