एकनाथ शिंदे, फडणवीस और अजीत पवार ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई फिर बोले- यह महायुति की रिकॉर्ड तोड़ जीत

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम में BJP की नेतृत्व वाली ‘महायुति’ की सुनामी आई है। 288 सीटों में से महायुति (NDA) 53 सीट पर जीत हासिल कर ली है। वहीं 178 सीट पर लीड बनाए हुए है। इस तरह महायुति कुल 231 सीट पर जीतते हुए दिख रही है। महाराष्ट्र में प्रचंड जीत पर महायुति ने प्रस कॉन्फ्रेंस की। शिवसेना शिंद गुट के सीएम एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और एनसीपी अजित गुट से उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार तथा महायुति के नेताओं ने विक्ट्री साइन दिखाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। इसके बाद कहा कि महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, “यह महायुति की रिकॉर्ड तोड़ जीत है। हम पूरे महाराष्ट्र के आभारी हैं… हमने एमवीए द्वारा उनके शासन के दौरान लगाए गए सभी स्थगन हटा दिए हैं। वहीं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “हम महाराष्ट्र के सभी नागरिकों के आभारी हैं। यह प्रधानमंत्री मोदी में महाराष्ट्र के विश्वास को दर्शाता है

बीजेपी नेता और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह जीत भरोसा बढ़ाने वाली जीत है। मैं लोगों के इस जनादेश के आगे नतमस्तक हूं। शिंदे ने नाम लिए शिवसेना यूबीटी उद्धव ठाकरे पर हमला बोला। शिंदे ने कहा कि वे हमारे ऊपर आराेप लगाते रहे, हम काम करते रहे। शिंदे ने कहा कि घर बैठकर सरकार चला रहे थे। वे चुनाव हार गए। प्रेस कांफेंस की शुरुआत में अजित पवार ने कहा कि इतनी बड़ी जीत से जिम्मेदारी बढ़ी है। ऐसे में हम सभी जिम्मेदारी से काम करेंगे और लोगों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। पवार ने कहा कि एमवीए के आरोप गलत है। वे लोकसभा में जीत तब सब ठीक था। झारखंड में जीते तो ठीक है। हारने पर आरोप लगाते हैं। महाराष्ट्र में महायुति को 227 सीटें मिली हैं। जो मौजूदा सरकार के संख्या बल से 35 सीटें अधिक है। तो वहीं महाविकास आघाड़ी 50 सीटों के आसपास सिमट गई है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!