भोपाल में पुलिस की धौंस दिखाकर लोगों से कर रहा था उगाही, राज खुला तो पुलिस रह गई दंग

राजधानी भोपाल में रविवार को पुलिस ने एक नकली पुलिस का पर्दाफाश किया है. कद-काठी से एक पुलिस कांस्टेबल की तरह रौब गांठता पकड़े गए आरोपी को एमपी नगर पुलिस ने सूचना के आधार पर हिरासत में लिया है. फिलहाल, पुलिस ‘नकली पुलिस’ बनकर घूम रहे आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर ही है. हालांकि शुरूआती पूछताछ में ही नकली पुलिस बनकर घूम रहे आरोपी ने अपना अपराध को स्वीकार कर लिया है. 

नकली पुलिस बनकर घूम रहे आरोपी की शिनाख्त आनंद सेन के रूप में हुई है. पुलिस हिरासत में आरोपी ने खुद फर्जी पुलिस वाला होना स्वीकार किया है. इसके बाद आरोपी को एमपी नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर धोखाधड़ी मामले में केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

पुलिस ने हिरासत में लिया तो गिड़गिड़ाने लग गया आरोपी

रिपोर्ट के मुताबिक सड़क पर रौब झाड़ते हुए आरोपी आनंद को जब हिरासत में लिया गया तो गिड़गिड़ाने लग गया. पुलिस के पूछने से पहले उसने इकलबालिया बयान में बोला, साहब मैं नकली पुलिस वाला हूं. कबूलनामे के बाद एमपी नगर पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछा तो उसने नकली पुलिस वाला बनकर घूमने का सारा किस्सा विस्तार से बता दिया.

छतरपुर में नकली पुलिस वाला बनकर घूम रहा है आरोपी

दरअसल, पुलिस को जानकारी मिली है कि छतरपुर में एक नकली पुलिस वाला बनकर घूम रहा है. आरोपी आनंद के नकली पुलिस बनकर घूमने के कबूलनामे के बाद एमपी नगर पुलिस अब उसके खातों की जांच कर रही है. पुलिस को गिरफ्तार नकली पुलिस के पास कई तरह की पुलिस वर्दी भी बरामद की है.

भोपाल के अशोका गार्डन क्षेत्र में रहने वाला आरोपी आनंद सेन नकली वर्दी पहनकर घूमता था. आरोपी जहां कहीं भी पुलिस की गाड़ी देखता, उसके आसपास खड़े होकर फोटो खिंचवा लेता था और फोटो दिखाकर लोगों को डराता था और धमकाकर पैसे की वसूली करता था.

पुलिस की गाड़ी देखकर आरोपी फोटो खिंचवा लेता, और…

बताया जाता है कि नकली वर्दी पहनकर पुलिस बनकर घूम रहा आरोपी आनंद जहां कहीं भी पुलिस की गाड़ी देखता, उसके आसपास खड़े होकर फोटो खिंचवा लेता था और लोगों को डरा धमकाकर पैसे की वसूली करता था. आरोपी ने अपना पता भोपाल का अशोका गार्डन क्षेत्र बताया है. फिलहाल, आरोपी आनंद सेन से पूछताछ जारी है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!