राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप की ऐतिहासिक जीत, भारत समेत कई देशों ने दी बधाई

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार 5 नवंबर को वोटिंग हुई। इस चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रत्याशी कमला हैरिस के बीच मुख्य मुकाबला था। कुछ जगहों पर मतगणना जारी है, लेकिन अमेरिकी कानून के मुताबिक ट्रंप को विजेता घोषित कर दिया है। 

ट्रंप पिछले कुछ समय से खुली किताब की तरह रहे हैं

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने डोनाल्ड ट्रंप की जीत पर कहा, भारत-अमेरिका संबंध बुनियादी रूप से ठीक रहेंगे। उन्होंने कहा कि चीन के प्रति अमेरिका का सख्त रुख ‘हमारे लिए अच्छा है।’ विदेश मामलों पर स्थायी संसदीय समिति के अध्यक्ष और पूर्व विदेश राज्य मंत्री थरूर ने कहा, ट्रंप के सत्ता में आने पर आव्रजन और व्यापार से जुड़ी चिंताएं उभरेंगी। थरूर ने कहा कि अमेरिकी नेता कई मामलों में ‘लेन-देन वाला रवैया’ रखते हैं। उन्होंने कहा, चुनावी नतीजे कोई बड़ा आश्चर्य नहीं। ट्रंप पिछले कुछ समय से खुली किताब की तरह रहे हैं। वह चार साल तक राष्ट्रपति रहे, इसलिए हमें उनके साथ काम करने का अनुभव है। वह विभिन्न मुद्दों पर काफी मुखर रहे हैं।

विस्कॉन्सिन में नतीजे पलटने में कामयाब रहे डोनाल्ड ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप विस्कॉन्सिन में नतीजे पलटने में कामयाब रहे। 2016 के चुनाव में यहां उन्हें करारी हार का मुंह देखना पड़ा था। 2020 में जो बाइडन के खिलाफ मामूली अंतर से हार मिली थी। कमला हैरिस ने राज्य के सबसे बड़े और सबसे विविधतापूर्ण क्षेत्र मिल्वौकी काउंटी और राज्य के सबसे शिक्षित डेन काउंटी में जीत हासिल की। दोनों काउंटी में जीत के बावजूद ट्रंप की जीत पर असर नहीं पड़ा। विस्कॉन्सिन के 10 इलेक्टोरल कॉलेज वोट ट्रंप के खाते में गए।

रूस ने अमेरिकी चुनाव परिणाम पर चौंकाने वाली प्रतिक्रिया दी

रूस ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम पर चौंकाने वाली प्रतिक्रिया दी है। राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप की सुनिश्चित जीत को लेकर क्रेमलिन ने कहा कि फिलहाल वे अंतिम नतीजों की घोषणा का इंतजार करेंगे। बता दें कि कई राज्यों में मतगणना जारी है। डेमोक्रेट प्रत्याशी कमला हैरिस की हार पक्की हो चुकी है। रिपब्लिकन खेमे के प्रत्याशी और पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप बहुमत के आंकड़े से बहुत आगे निकल चुके हैं।

कमला हैरिस न्यू हैम्पशायर में जीत सकती हैं

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी भी कुछ राज्यों में मतगणना जारी है। अलास्का और विस्कॉन्सिन के अनुमानों के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप को 279 इलेक्टोरल वोट मिल सकते हैं, जबकि कमला हैरिस के खाते में 223 वोट होंगे। बता दें कि कुल 538 वोटों में जीत के लिए कम से कम 270 वोटों की जरूरत होती है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक कमला हैरिस न्यू हैम्पशायर में जीत हासिल कर सकती हैं।

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की जीत का औपचारिक एलान

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की जीत का औपचारिक एलान हो चुका है। समाचार एजेंसी एपी ने के मुताबिक अधिकांश मतगणना पूरी हो चुकी है और रिपब्लिकन प्रत्याशी ट्रंप को विजेता घोषित किया गया है। स्थानीय समय के मुताबिक बुधवार शाम 4 बजे तक घोषित परिणाम के अनुसार ट्रंप को 277 इलेक्टोरल वोट मिले हैं। रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप की प्रतिद्वंद्वी और डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रत्याशी कमला हैरिस को 224 वोट मिले हैं।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने ट्रंप को दी बधाई

ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने भी डोनाल्ड ट्रंप को जीत के लिए बधाई दी है। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद कीर स्टार्मर भी उन वैश्विक नेताओं में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने ट्रंप को जीत की बधाई दी है। कीर स्टार्मर ने कहा कि ट्रंप के जीत हासिल करने के बाद ब्रिटेन और अमेरिका के बीच विशेष संबंध नए अमेरिकी प्रशासन के तहत भी समृद्ध होंगे। 

लंदन में 10 डाउनिंग स्ट्रीट द्वारा जारी एक बयान में स्टार्मर ने कहा, ‘आपके ऐतिहासिक चुनाव जीत पर राष्ट्रपति-चुनाव ट्रंप को बधाई। मैं आने वाले वर्षों में आपके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं। सबसे करीबी सहयोगी के रूप में, हम स्वतंत्रता, लोकतंत्र और उद्यम के अपने साझा मूल्यों की रक्षा के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। विकास और सुरक्षा से लेकर नवाचार और तकनीक तक, मुझे पता है कि आने वाले वर्षों में अटलांटिक के दोनों तरफ ब्रिटेन-अमेरिका के विशेष संबंध समृद्ध होते रहेंगे।’

रूस ने अमेरिकी चुनाव में हस्तक्षेप के आरोपों से किया इनकार

अमेरिका स्थित रूसी दूतावास ने एक बयान जारी कर अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में दखलअंदाजी के आरोप को सिरे से खारिज कर दिया है। दरअसल मंगलवार को अमेरिका के कई राज्यों के मतदान केंद्रों पर बम होने की खबरें सामने आईं थी। हालांकि जांच में ये सूचना झूठी पाई गई। इसके चलते कई मतदान केंद्रों को अस्थायी तौर पर बंद करना पड़ा था। अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने कहा है कि बम की झूठी धमकी ईमेल के जरिए दी गई और ये ईमेल रूस के डोमेन से भेजे गए थे। 

मिशिगन और विंस्कोंसिन में ट्रंप ने हासिल की बढ़त

डोनाल्ड ट्रंप को 267 इलेक्टोरल कॉलेज वोट मिल चुके हैं और उन्हें जीत के लिए अब सिर्फ तीन इलेक्टोरल कॉलेज वोट ही चाहिए। रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप विंस्कोंसिन और मिशिगन में बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं कमला हैरिस ने मिनेसोटा में जीत दर्ज की है। 

पीएम मोदी ने ट्रंप को दी जीत की बधाई
राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत तय होने के बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रंप को बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि ‘मेरे दोस्त डोनाल्ड ट्रंप को ऐतिहासिक चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई। जैसा कि आप अपने पिछले कार्यकाल की सफलताओं को आगे बढ़ा रहे हैं, मैं भारत-अमेरिका संबंधों और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए हमारे सहयोग की आशा करता हूं। आइए हम सब मिलकर अपने लोगों की बेहतरी के लिए काम करें और वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा दें।’

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीत के करीब पहुंचने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने रिपब्लिकन पार्टी के समर्थकों को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान अपने परिवार का शुक्रिया अदा किया। साथ ही चुनाव में उनके लिए काम करने वालों की मेहनत का भी जिक्र किया। इस बीच उन्होंने अरबपति कारोबारी एलन मस्क का भी जिक्र किया। ट्रंप ने कहा कि वह एलन मस्क से प्यार करते है और उनके समर्थन के लिए आभार जताते हैं। ट्रंप ने मस्क की संचार व्यवस्था स्टारलिंक का जिक्र किया और नॉर्थ कैरोलाइना में बाढ़ प्रभावितों की मदद से जुड़ा किस्सा सुनाया। ट्रंप ने कहा कि मस्क की वजह से ही नॉर्थ कैरोलाइना में रिपब्लिकन पार्टी को जीत मिली। 

डोनाल्ड ट्रंप ने समर्थकों को किया संबोधित

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जबरदस्त बढ़त बनाने के बाद रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने समर्थकों को संबोधित किया। ट्रंप ने इस दौरान कहा कि उन्होंने ऐसा जोश और जश्न कभी नहीं देखा। ट्रंप ने कहा कि यह पल शानदार है। उन्होने कहा, “मेरी जीत हर अमेरिकी की जीत है। हम अमेरिका को फिर से महान बनाएंगे। सभी स्विंग स्टेट भी हमारे साथ रहे। अब मेरा हर पल अमेरिका के लिए रहेगा। हम मिलकर अमेरिका के भविष्य के लिए काम करेंगे। ये जीत ऐतिहासिक और अविश्वसनीय रही। अमेरिका ने मुझे अभूतपूर्व जनादेश दिया।”

तीसरे स्विंग स्टेट में भी डोनाल्ड ट्रंप की जीत

डोनाल्ड ट्रंप ने स्विंग स्टेट्स को डेमोक्रेट पार्टी की पकड़ से दूर रखा है। वह नॉर्थ कैरोलाइना, जॉर्जिया के बाद अब पेंसिलवेनिया में भी जबरदस्त जीत हासिल कर चुके हैं। पेंसिलवेनिया की जीत मिलते ही उन्हें राज्य के सभी 19 इलेक्टोरल कॉलेज वोट मिल गए हैं। इसी के साथ उनके इलेक्टोरल कॉलेज वोट्स का आंकड़ा 266 पर आ गया, जो कि बहुमत के 270 के आंकड़े से महज 4 कम है।

अमेरिकी मीडिया समूह ने ट्रंप की जीत को तय बताया

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में कई राज्यों में मतगणना जारी है। इस बीच अमेरिकी मीडिया समूह फॉक्स न्यूज ने एलान किया है कि डोनाल्ड ट्रंप का अमेरिका का अगला राष्ट्रपति बनना तय हो गया है। चैनल ने कहा कि ट्रंप की जीत तय है। उन्हें 277 इलेक्टोरल कॉलेज वोट मिलने का अनुमान है, जो कि बहुमत के 270 के आंकड़े से ज्यादा है। गौरतलब है कि अभी डोनाल्ड ट्रंप 247 इलेक्टोरल कॉलेज वोट हासिल कर चुके हैं और उन्हें जीत के लिए 23 वोट चाहिए होंगे। वहीं कमला हैरिस 214 इलेक्टोरल कॉलेज वोट पा चुकी हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!