30 से अधिक राज्यों में मतदान; ट्रंप-कमला हैरिस के बीच कड़ी टक्कर; जानिए ताजा अपडेट

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार (आज) यानी 5 नवंबर को मतदान शुरू हो गया। रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप (78) और डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रत्याशी कमला हैरिस (60) के बीच मुख्य मुकाबला है। 16 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर इनके भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान खत्म होने के बाद ही मतगणना शुरू हो जाएगी और कल नतीजे आने की भी उम्मीद है।

अमेरिकी में जारी मतदान के बीच यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम के अध्यक्ष और सीईओ, मुकेश अघी ने कहा, परिणाम को लेकर चिंता और अनिश्चितता की भावना है…चुनावों के परिणामों का न केवल अमेरिका में बल्कि वैश्विक स्तर पर भी प्रभाव पड़ेगा। हमें उम्मीद है कि यह बहुत करीबी मुकाबला होगा। 50% से अधिक मतदाता पहले ही अपना वोट डाल चुके हैं, जिसका अर्थ है कि लोग पहले से ही आश्वस्त हैं कि उनके उम्मीदवार कौन हैं।

अमेरिका में रिपब्लिकन नेता जेडी वेंस ने किया मतदान

रिपब्लिकन उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जेडी वेंस ने ओहियो में वोट डाला। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक वेंस ने ओहियो राज्य से सिनसिनाटी के सेंट एंथोनी ऑफ पादुआ चर्च में अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद, वेंस ने पत्रकारों से कहा, वे उन लोगों के आभारी हैं जो वोट देने आए और साथ ही ‘अमेरिकी लोकतंत्र की महान परंपराओं में से एक’ के साक्षी बने। 

अमेरिका के वर्जीनिया और मैरीलैंड में भी मतदाताओं में दिखा उत्साह

अमेरिका में जारी मतदान के बीच वर्जीनिया में एक मतदाता पॉल लुंडबर्ग ने कहा कि वे सत्ताधारी दल के खिलाफ मतदान करेंगे। उन्होंने कहा, ‘मैं एलन मस्क से सहमत हूँ कि मतगणना में आगे कुछ बहुत कठिन समय देखना पड़ सकता है।’

पिछले चार सालों में हमारे देश की प्रगति को जारी रखने वाले को मिलेगा वोट
वर्जीनिया के ही एक अन्य मतदाता सीजे स्टोवेल ने कहा कि बहुत से लोग स्थिरता की तलाश में हैं। मेरा मानना है कि हर किसी को अपनी राय रखने का अधिकार है। मैं एक ऐसे व्यक्ति को वोट दे रहा हूँ जो पिछले चार सालों में हमारे देश की प्रगति को जारी रखेगा।

आधे से अधिक अमेरिकी राज्यों में मतदान शुरू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आधे से अधिक अमेरिकी राज्यों में मतदान शुरू हो चुका है। टेक्सास और विस्कॉन्सिन जैसे महत्वपूर्ण स्विंग राज्य सहित अलबामा, आयोवा, कंसास, मिनेसोटा, मिसिसिपी, नॉर्थ डकोटा, ओक्लाहोमा, साउथ डकोटा, टेक्सास और विस्कॉन्सिन के मतदाता घरों से बाहर निकल रहे हैं। लोगों के बीच मतदान को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!