नाबालिग को उल्टा लटकाकर पिटाई, मिर्च की धुनी देने का आरोप, रहम की भीख मांगता रहा लेकिन नहीं पसीजा दिल, तमाशबीन बने लोग

पांढुर्णा। मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले में एक नाबालिग बच्चे को उल्टा लटकाकर उसके साथ पिटाई की गई। मिर्ची की धुनी देने का भी आरोप है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें बेरहमी से पीटते हुए नजर आ रहा है। वहीं आसपास खड़े लोग तमाशबीन बने रहे। किसी ने कोई मदद नहीं की। यह पूरा मामला पांढुर्णा के मोहगांव का है।

बताया गया कि दो युवकों ने 14 वर्षीय बच्चे को रस्सी से बांधकर उल्टा लटका दिया और डंडे से उसकी पिटाई की। आरोपियों ने बच्चे पर घड़ी चोरी का आरोप लगाते हुए उसे मिर्च की धुनी दी। बच्चे ने छोड़ देने की गुहार लगाई, लेकिन आरोपियों को उस पर रहम नहीं आया। इसके अलावा बच्चे के 12 वर्षीय दोस्त को भी पकड़ा गया और उसे भी मिर्च की धुनी दी गई।

यह घटना 1 नवंबर की है, जिसका वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। बच्चे के पिता ने वीडियो देखने के बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पीड़ित ने कही ये बात
बच्चे ने बताया कि 1 नवंबर को ओंकार ब्रम्हे ने उसे दुकान पर बुलाया था। वहां निखिल कलंबे और सुरेंद्र बावनकर नामक व्यक्तियों ने उस पर चोरी का आरोप लगाया। जब बच्चे ने इनकार किया, तो उन्होंने उसके पैरों को रस्सी से बांधकर उसे टीन शेड से उल्टा लटका दिया और पीटने लगे। इसके बाद जलते कंडों में लाल मिर्च का पाउडर डालकर उसे धुनी दी गई, जिससे बच्चा तड़पता रहा और मदद की गुहार लगाता रहा।

घटना के दौरान तमाशबीन बने लोग
बच्चे के अनुसार, घटना के दौरान वहां मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। कोई उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया। उल्टा हंसते रहे और घटना का वीडियो बनाते रहे, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पुलिस की कार्रवाई
पांढुर्णा के एसपी सुंदर सिंह कनेश ने बताया कि बच्चे के पिता की शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है और तीनों आरोपियों को राउंडअप कर लिया गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    मप्र के 16 निगमों में 4000 जगह अवैध प्लॉटिंग, लाखों खरीदार फंसे,नगरीय विकास विभाग की रिपोर्ट में खुलासा..

    अवैध कॉलोनियों को लेकर सरकार की सख्ती के तमाम दावों के बीच यह खबर चौंकाने वाली है। मप्र के 16 नगर निगम क्षेत्रों में ही 4 हजार से अधिक जगह…

    MP में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 20 से अधिक घायल, अयोध्या से लौट रहे थे सभी

    छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां श्रद्धालुओं से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में 20 से अधिक यात्रियों के…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!