दिल्ली में सर्दी से पहले खतरे की घंटी ,600 पार पहुंचा AQI

दिल्ली की हवा और बदतर हो गई है. आनंद विहार सहित कुछ क्षेत्रों में एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (AQI) 600 से अधिक है. Aqicn वेबसाइट के अनुसार, यह मौसम में सबसे खराब है. सोमवार सुबह 6 बजे दिल्ली का औसत AQI 434 था.

IQair नामक हवा की गुणवत्ता मापने वाली वेबसाइट का दावा है कि दिल्ली में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा निर्धारित मानक पीएम 2.5 से 59 गुना अधिक है. नियमित रूप से इस प्रदूषण में रहने से स्वास्थ्य को गंभीर खतरा हो सकता है. मस्तिष्क और फेफड़े को चोट लग सकती है. AQI 200-300 खराब हवा गुणवत्ता सूचकांक बताता है. 301 से 400 तक बहुत खराब, 401 से 450 तक गंभीर, और 450 से अधिक बेहद गंभीर या खतरनाक हैं.

बीते 2 दिनों में दिल्ली के मौसम में हल्का बदलाव देखा गया है. पश्चिमी राजस्थान और पाकिस्तान के ऊपर बने चक्रवाती तूफान के चलते तापमान में हल्की गिरावट आई है, इससे सुबह में हल्की धुंध आ रही है और हवा की गति धीमी हो गई है, जिससे प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ा है. दिल्ली के 13 इलाकों का वायु गुणवत्ता सूचकांक रविवार को 400 के पार, यानी गंभीर श्रेणी में पहुंच गया. अगले 2-3 दिनों में भी वायु गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं होने का अनुमान है.

दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि राजधानी में डस्ट पलूशन को नियंत्रित करने के लिए टीमें जमीन पर लगातार काम कर रही हैं, जैसे कि गाड़ियों से होने वाला प्रदूषण या पराली जलाने से.

PUC न रखने वाले 54,000 वाहनों पर जुर्माना

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने बताया कि 15 से 31 अक्टूबर के बीच 56 निर्माण स्थलों को बंद कर दिया गया था, जबकि 597 स्थलों पर जुर्माना लगाया गया था. वैलिड प्रदूषण नियंत्रण सर्टिफिकेट (PUQ) नहीं रखने वाले 54,000 वाहनों पर जुर्माना लगाया गया था, और 3,900 वाहनों को उम्र की सीमा पार कर चुके थे.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!