आनंद धाम पहुंचे सीएम डॉ मोहन: वृद्ध आश्रम में मनाई दीपावली, बुजुर्गों को कपड़े और मिठाई भेंट की, पटाखे भी फोड़े

भोपाल। मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने आनंद धाम वृद्धाश्रम में दिवाली मनाई। उन्होंने बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने वृद्धजनों को कपड़े और मिठाई भेंट की। वहीं पटाखे फोड़े और फुलझड़ी भी जलाई। इस दौरान बच्चे भी मौजूद रहें।

गुरुवार को दिवाली के मौके पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन भोपाल के शिवाजी नगर में स्थित आनंद धाम पहुंचे। जहां वे दीपावली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम ने वृद्धजनों से आशीर्वाद लिया और उन्हें कपड़े और मिठाई भेंट किए। इस दौरान बुजुर्गों ने गीत गाए और CM डॉ यादव को अपने बीच देखकर उन्हें गले से लगा लिया। मुख्यमंत्री ने बुजुर्गों के साथ पटाखे फोड़े साथ ही फुलझड़ी भी जलाई। वृद्धाश्रम में छोटे बच्चे भी मौजूद रहें।इस दौरान उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार सबको साथ लेकर चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एमपी में डबल इंजन की सरकार चल रही है। हमारी प्राचीन संस्कृति श्रवणकुमार वाली संस्कृति है। मेरे माता-पिता स्वर्ग में हैं। मैं भारतीय जनता पार्टी के परिवार के साथ आपके साथ दिवाली का त्योहार मनाने आया हूं।वहीं सीएम डॉ यादव दोपहर 2:30 बजे मुख्यमंत्री निवास पर दीपावली मिलन करेंगे। इसके बाद शाम 5:30 बजे उज्जैन के कुष्ठ धाम पहुंचेंगे। वे उज्जैन में अपने परिवार के साथ दीपोत्सव पर्व मनाएंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!