मुंबई में हुई भगदड़ के बाद दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर 6 नवंबर तक नहीं मिलेंगे प्लैटफॉर्म टिकट

मुंबई के बांद्रा टर्मिनस पर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जाने वाली अनारक्षित ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने वाले 10 लोगों के घायल होने के बाद, दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर उमड़ रही यात्रियों की भीड़ कम करने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर अस्थायी तौर पर प्लैटफॉर्म टिकट की बिक्री पर रोक लगा दी गई है.उत्तर रेलवे ने कहा कि दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों की बड़ी संख्या को देखते हुए 6 नवंबर तक नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार और दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशनों पर प्लैटफॉर्म टिकट नहीं मिलेंगे.

6 नवंबर तक, गाजियाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन पर प्लैटफॉर्म टिकट भी नहीं मिलेंगे. उत्तर रेलवे ने कहा कि बुजुर्ग, अशिक्षित और महिला यात्रियों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है.उत्तर रेलवे ने “आगामी दिवाली और छठ त्योहारों के दौरान यात्रियों की अधिक संख्या की आशंका देखते हुए, 7 नवंबर तक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और आनंद विहार पर विशेष भीड़ प्रबंधन नियंत्रण उपाय लागू किए ”

नई दिल्ली स्टेशन (अजमेरी गेट की ओर) और आनंद विहार स्टेशन पर एक होल्डिंग एरिया बनाया गया है. इसमें अतिरिक्त टिकट काउंटर, स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीन, पूछताछ काउंटर, “क्या मैं आपकी मदद कर सकता हूँ” डेस्क, खानपान, पेयजल और मोबाइल शौचालय हैं.दिल्ली मेट्रो स्काईवॉक से दोनों स्टेशनों को जोड़ने वाले फुट ओवरब्रिज तक सीधा प्रवेश अस्थायी रूप से दिल्ली रेलवे डिवीजन ने बंद कर दिया है.

रेलवे ने कहा यात्रियों से अनुरोध करते हैं अंतिम समय में भीड़ से बचने और सुचारू रूप से बोर्डिंग करने के लिए वे ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान से कम से कम 1 घंटा पहले स्टेशन पर पहुंचें.

“अजमेरी गेट की तरफ के सर्कुलेटिंग एरिया में लगे साइनेज का पालन करें. आरामदायक यात्रा की सुविधा के लिए ‘क्या मैं आपकी मदद कर सकता हूँ’ काउंटरों या पूरे क्षेत्र में तैनात रेलवे कर्मचारियों से सहायता उपलब्ध है. इन अस्थायी उपायों का पालन करने का हम यात्रियों से अनुरोध करते हैं और उनके सहयोग के लिए धन्यवाद देते हैं.”

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!