आज भी अकेला रहना पसंद करती हैं मल्लिका शेरावत, बोलीं- जहां मन आया चल दिए

बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने रोमांटिक ड्रामा फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो से बॉलीवुड में वापसी की है। मल्लिका का कहना है कि वह सिंगल होकर बेहद खुश हैं और वह इस समय का भरपूर आनंद ले रही हैं, वह जब चाहे अपना बैग पैक करती हैं और जहां मन चाहे घूम सकती हैं।

मल्लिका शेरावत ने मर्डर, प्यार के साइड इफेक्ट्स और वेलकम जैसी कई फिल्मों में अपनी भूमिकाओं से दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है। हालांकि, पिछले कुछ सालों से वह बड़े पर्दे से दूर रही हैं, लेकिन विक्की विद्या का वो वाला वीडियो से वापसी करने के बाद मल्लिका के प्रशंसक बेहद खुश हुए। इस फिल्म में मल्लिका के अलावा राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी अहम किरदार में नजर आए। बॉलीवुड में अपनी मनोरंजक वापसी के बारे में बात करते हुए, मल्लिका ने सिंगल होने के कई फायदे बताए।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू के दौरान, मल्लिका ने कहा सिंगल होने पर उन्हें बहुत ज्यादा ध्यान मिलता है, जो उन्हें बहुत पसंद है। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह सिंगल हैं, तो अभिनेत्री ने कहा, “हां” और कहा कि उन्हें यह बहुत पसंद है, जहां मन आया चल दिए। आगे मल्लिका ने कहा, ”मैं जहां चाहूं जा सकती हूं। यही मुझे पसंद है।” आगे मल्लिका ने कहा कि अगर कोई इंसान अपना काफी वक्त और भावनाएं किसी दूसरे व्यक्ति के साथ साझा करने जा रहा है, तो उसके साथी को इसके लायक होना चाहिए।

एक इंटरव्यू में मल्लिका ने कहा कि उन्होंने देश छोड़कर नकारात्मकता का सामना किया। मल्लिका ने कहा, “मैंने देश छोड़ दिया। मैंने इससे इस तरह निपटाया। मुझे आलोचना का सामना करना पड़ा। आप जानते हैं कि मैं इससे निपट नहीं सकती थी। इस बात से मेरा दिल टूट गया था इसलिए उस वक्त मैंने देश छोड़ दिया। मैंने कहा कि मुझे वास्तव में समझदार महसूस करने के लिए इस देश से बाहर जाने की जरूरत है।” 

मल्लिका ने कहा कि ”आज बहुत कुछ बदल गया है। आज अगर हम बहुत सारी वेब सीरीज देखें, तो बोल्ड सींस होना बहुत आम है।” मल्लिका की वापसी फिल्म, विक्की विद्या का वो वाला वीडियो राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित है और यह फिल्म 11 अक्तूबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!