शिवराज सिंह ने बुधनी में किया रावण दहन, कहा- बुधनी मुझे प्राण से भी प्यारी, पत्नी को छोड़कर सभी नारी को मां की तरह मानो

बुधनी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज बुधनी में दशहरा उत्सव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने रावण के पुतले का दहन किया। अपने पुराने विधानसभा क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बुधनी मुझे प्राण से भी प्यारी है। मुझे किसान भांजे और भांजियों की चिंता हमेशा रहती है। 

 शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि रावण का मतलब बुराई और अधर्म है। और भगवान राम का मतलब अच्छाई और धर्म। इसलिए विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। एक बात याद रखना बुधनी वालों, देर भले हो जाए लेकिन अंततः जीत सत्य, अच्छाई, धर्म की होती है। अगर किसी के अंदर बुराई है तो समझ लो रावण अपने अंदर है। असली दशहरा है कि अपने अंदर के रावण को मार डालो। भगवान का आदेश है कि अपनी पत्नी को छोड़कर नारी को माता के समान मानो। 

उन्होंने जनता से कहा कि घृणा छोड़कर सबसे प्रेम करो, भांजे-भांजियों से, पड़ोसियों से और बुधनी को भगवान राम की अवधपुरी बना दो। मैं काम नहीं गिनाना चाहता लेकिन बुधनी बढ़ रहा है, यहां का विकास हो रहा है। स्नेह-प्रेम की आत्मीयता ऐसी बढे कि पूरे देशभर में प्राणों से प्यारी बुधनी की चर्चा हो। आप सब मेरे अभिन्न अंग हैं। जब तक इस शरीर में प्राण है, बेटा-बेटी की चिंता करूंगा, किसानों के कल्याण की चिंता भी करूंगा, गरीबों के उत्थान की चिंता करुंगा। खेलकूद भी होंगे और बच्चों की पढ़ाई के लिए मामा कोचिंग क्लास फिर से शुरू होंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘ग्राम चिकित्सालय’ को लेकर ‘पंचायत’; एक कमरे में चल रहा उप स्वास्थ्य केन्द्र, कई गांव परेशान

    ग्रामीण क्षेत्रों में त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सके इसके लिए सरकार बड़ा बजट खर्च कर रही है. दूरस्थ अंचलों से ग्रामीण लोगों को इलाज के लिए मुख्यालय…

    बुधनी में BJP की जीत, भार्गव ने शिवराज के सियासी किले में नहीं लगने दी सेंध

    मध्य प्रदेश में कुल दो सीटों पर विधानसभा उपचुनाव हुए. बुधनी और विजयपुर सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच अहम और कड़ा मुकाबला देखने को मिला. बुधनी को शिवराज…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!