उद्योगपति रतन टाटा का निधन, मध्य प्रदेश में भी शोक की लहर, CM डॉ. मोहन समेत कई नेताओं ने जताया दुख

भोपाल। जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा का निधन हो गया है। उन्होंने बुधवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। इस खबर से पूरा देश स्तब्ध है। रतन टाटा के निधन पर मध्य प्रदेश में भी शोक की लहर है। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव समेत कई नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

CM डॉ मोहन यादव ने जताया दुख

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुप्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा- देश के सुप्रसिद्ध उद्योगपति और टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा जी का निधन उद्योग जगत ही नहीं, अपितु समस्त भारतवासियों के लिए अपूरणीय क्षति है। आज देश ने एक महान उद्योगपति के साथ ही बेहद संवेदनशील, राष्ट्रसेवा एवं मानवता के प्रति सदैव समर्पित शख्सियत को खोया है। उनके जाने से भारत ही नहीं, बल्कि विश्व उद्योग जगत में एक रिक्तता सदैव रहेगी। देश के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा। बाबा महाकाल से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने परमधाम में स्थान देंवे, साथ ही शोकाकुल हर व्यक्ति को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें।

VD शर्मा ने जताया शोक

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि, प्रसिद्ध उद्योगपति,महान देशभक्त व पद्म विभूषण से सम्मानित रतन टाटा जी का दुःखद निधन उद्योग जगत के लिये अपूरणीय क्षति है। विभिन्न सामाजिक कार्यों और उद्योग जगत को नई दिशा देने में उनका योगदान अविस्मरणीय है। ईश्वर दिव्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। ॐ शांति।

कमलनाथ ने भी जताया गहरा शोक

रतन टाटा के निधन से उद्योगपतियों में भी शोक की लहर है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने गहरा शोक जताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, देश के प्रतिष्ठित उद्योगपति और समाजसेवी पद्म विभूषण रतन टाटा के निधन पर मैं गहरा शोक व्यक्त करता हूं। अपनी औद्योगिक दक्षता से उन्होंने राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान दिया। उनके निधन से देश ने एक प्रतिबद्ध औद्योगिक नेतृत्व खो दिया है। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे और परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे। ॐ शांति।

आपको बता दें कि उद्योगपति रतन टाटा की सोमवार को तबीयत खराब होने की खबर सामने आई थी। रतन टाटा ने खुद ‘एक्स’ पर पोस्ट कर अफवाह ना फैलाने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि वह रुटीन चेकअप के लिए आए हैं। हालांकि बुधवार देर शाम उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया। देर रात उनका निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!