पाकिस्तान में 69 साल बाद विदेशी खिलाड़ी ने किया कमाल, हैरी ब्रूक ने जड़ा शतक का चौका

मुल्तान में खेला जा रहा पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट पाकिस्तान के हाथ से निकलता हुआ दिख रहा है। बांग्लादेश के बाद इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को दिन में तारे दिखा दिए हैं। वहीं पहले टेस्ट मैच में हैरी ब्रूक ने शतकीय पारी से रिकॉर्ड्स की लाइन लगा दी है। ब्रूक ने न सिर्फ शतक लगाया बल्कि वह कारनामा कर दिखाया जो कि पिछले 69 सालों में किसी ने नहीं किया। हैरी ब्रूक ने मुल्तान टेस्ट के तीसरे दिन शतक जड़ा। तीसरे दिन स्टंप्स तक उन्होंने 173 गेंदों में 141 रन बनाए थे। ये हैरी ब्रूक का पाकिस्तान लगातार चौथे टेस्ट में शतक जमाया था। उन्होंने इससे पहले साल 2022 में कराची और मुल्तान में शतक ठोका था। हैरी ब्रूक का ये 6 पारियों में चौथा शतक है। वह पाकिस्तान के खिलाफ उसकी जमीन पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी है। वहीं पाकिस्तान के 69 साल के टेस्ट क्रिकेट में पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने लगातार चार शतक जमाए हैं।

50वें ओवर में बेन डकेट ने 84 रन बनाकर अपना विकेट गंवाया था। उनके बाद ब्रूक बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरे और आते ही उन्होंने स्कोरबोर्ड को तेजी से आगे बढ़ाना शुरू कर दिया था। ब्रूक ने अपनी फिफ्टी 49 गेंद में ही पूरी कर ली थी। और फिर 118 गेंद में अपने शतक को अंजाम तक पहुंचाया। ब्रूक अपने करियर को जिस तरह से अंजाम दे रहे हैं उनके आंकड़ों को देख उनमें डॉन ब्रैडमैन की झलक दिखाई देती है।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!