कवियों ने तालियों की बटोरी दाद


मध्यप्रदेश स्टेट प्रेस क्लब के द्वारा आयोजित तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव के अंतर्गत आयोजित सांध्यकालीन सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रथम दिवस शुभारम्भ एक यादगार कवि सम्मेलन और मुशायरे के साथ हुआ। पहली प्रस्तुति बरेली से पधारे ख्यातनाम शायर शारिक कैफी की रहा जिसमें उन्होंने पढ़ा।

हमे पता है पर्चा बुरा नहीं आया
मगर तुम्हारा पढ़ाया हुआ नही आया
खुद को इतना दुनियादार नहीं कर सकते
आधे दिल से पूरा प्यार नहीं कर सकते
मौत ने सारी रात हमारी नब्ज टटोली
मरने का ऐसा माहौल बनाया हमने
शायर शारिक कैफी को श्रोताओं की भरपूर दाद मिलने के बाद मंच से देश विदेश की ख्यात शायरा शबीना अदीब रूबरू हुईं जिन्होंने पढ़ा।
जो रईस होते हैं खानदानी मिजाज रखते हैं नर्म अपना
तुम्हारा लहजा बता रहा है तुम्हारी दौलत नई नई है
इनके बाद अपने ही मजाकिया अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले मशहूर शायर डॉ पॉपुलर मेरठी आए। जिन्होंने चुटीले अंदाज में श्रोताओं को गुदगुदाया उन्होंने पढ़ा
अजब नहीं है जो तुक्का भी तीर हो जाये
फटे जो दूध तो फिर वो पनीर हो जाये
मवालियों को न देखा करो हिकारत से
न जाने कौन सा गुंडा वजीर हो जाये
एक बीवी कई साले हैं, खुदा खैर करे
खाल सब खींचने वाले हैं, खुदा खैर करे
मेरा सुसराल में कोई भी तरफदार नहीं
उनके भी होठों पर ताले हैं, खुदा खैर करे
डॉ मेरठी के बाद मंच पर आए गाजियाबाद से पधारे गीत विधा के अद्भुत हस्ताक्षर डॉ विष्णु सक्सेना जिन्होंने पढा
प्यास बुझ जाए तो शबनम भी खरीद सकता हूं
जख्म मिल जाये तो मरहम खरीद सकता हूँ
ये मानता हूं के मैं दौलत नहीं कमा पाया
मगर तुम्हारा हर इक गम खरीद सकता हूं
रेत पर नाम लिखने से क्या फायदा
एक आई लहर कुछ बचेगा नहीं
तुमने पत्थर सा दिल हमको कह तो दिया
पत्थरों पर लिखोगे मिटेगा नहीं
अंत मे काव्य मंच के सर्वाधिक चर्चित नाम हिंदी गीतों के लोकप्रिय डॉ कुंवर बेचैन आए और उन्होंने पढ़ा
उसने मेरे छोटेपन की इस तरह इज्जत रखी
मैने दीवारें उठाई उसने इन पर छत रखी
क्यूं हथेली की लकीरों से हैं आगे उंगलियां
रब ने भी किस्मत से आगे आपकी मेहनत रखी
किसी भी काम को करने की चाहें पहले आती हैं
अगर बच्चे को गोदी लो तो बाहें पहले आती हैं
हर इक कोशिश का दर्जा कामयाबी से भी ऊंचा है
के मंजिल बाद में आती हैं राहें पहले आती हैं।
कार्यक्रम का संचालन शहर के संस्कृतिकर्मी और सूत्रधार विनीत शुक्ला ने किया और देर रात तक चला ये गजल और गीत का सिलसिला शहर के श्रोताओं के लिए यादगार रहा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!