जबलपुर होटल ब्लास्ट में महिला की मौत: CM डॉ. मोहन यादव ने जताया दुख, 4 लाख रुपए आर्थिक सहायता का ऐलान, घायलों को 50 हजार रुपए देने की घोषणा

 जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित ITC वेलकम होटल में हुए ब्लास्ट मामले पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने संज्ञान लिया है। उन्होंने इस हादसे में मृतक महिला के परिजनों के लिए 4 लाख रुपए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। साथ ही घायलों के परिजनों को 50-50 हजार रुपए मुवाअजा देने का ऐलान किया है।   

गैस पाइपलाइन टेस्टिंग के दौरान भीषण आग
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर घटना पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा, “जबलपुर के निर्माणाधीन ITC होटल के किचन में गैस पाइपलाइन टेस्टिंग के दौरान भीषण आग लगने की सूचना मिली है। इस दुखद घटना में घायलों को बेहतर उपचार देना, हमारी प्राथमिकता है। समुचित इलाज की व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया है।”

महिला के परिजनों को 4 लाख आर्थिक सहायता
सीएम ने आगे लिखा, “घटना में दुर्भाग्य से एक महिला की असामयिक मृत्यु हुई है, शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं हैं। मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से मृतक के परिवार को 4 लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो। साथ ही होटल संचालक निर्धारित मापदंडों का सख्ती से पालन करें।

पूरे घटनाक्रम की एक्सपर्ट से करवाई जाएगी जांच
हादसे के बाद घायलों से मुलाकात करने कलेक्टर दीपक सक्सेना अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने सभी का हाल-चाल जाना। साथ ही डॉक्टर से भी स्वास्थ्य को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पूरे घटनाक्रम की एक्सपर्ट से जांच करवाई जाएगी। 

मृतक के नाम
जागृति भवसेर (नासिक, महाराष्ट्र)

घायलों के नाम 
1.अभिषेक सिंह नेगी (उत्तराखंड)
2.श्याम सिंह (राजस्थान)
3.भूपेन्द्र कुमार (उत्तराखंड)
4.अनिल कुमार (राजस्थान)
5.सोहम भवगिरिया (मध्यप्रदेश)
6.पुनीत सिंह (उत्तरप्रदेश)
7.नित्यानंद कुशवाहा (उत्तरप्रदेश)
8.सोनम भवरिया (मध्यप्रदेश) 

कैसे हुआ हादसा?
दरअसल, वेलकम होटल के उद्घाटन की तैयारी चल रही थी। मेहमानों के पहुंचने से पहले किचन में गैस के पाइपलाइन की टेस्टिंग चल रही थी। इसी दौरान जोरदार धमाका हुआ। हादसा इतना भयानक था कि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मध्य प्रदेश के जबलपुर में उद्घाटन से पहले वेलकम होटल में ब्लास्ट हो गया। बिल्डिंग की तीसरी मंजिल में जोरदार धमाका हुआ। जिसके बाद वहां मौजूद सभी लोग दहल उठे। इस हादसे में 1 महिला की मौत हो गई। वहीं करीब 8 लोगों के घायल होने की खबर है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। बता दें कि वेलकम होटल हाल ही में लगभग पूरी तरह से बनकर तैयार हुआ है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और जांच में जुट गए हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    रेलवे स्टेशन पर पेट्रोल टैंकर में लगी भीषण आग, कई ट्रेनों को बीच में ही रोका गया, घर छोड़कर भागे लोग 

    मध्य प्रदेश के जबलपुर के भिटोनी रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब स्टेशन पर खड़े पेट्रोल से भरे दो रेलवे टैंकरों में भीषण…

    जबलपुर आईजी को SC से जमानत खारिज होने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी रोकना पड़ा महंगा, हाईकोर्ट ने तलब कर लगाई फटकार

    जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर आईजी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत याचिका खारिज वाले 3 आरोपियों की गिरफ्तारी रोकना भारी पड़ गया।  इस मामले में हाईकोर्ट ने आईजी को कोर्ट…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!