भूमि आवंटन मामले में मुख्यमंत्री ने कुछ गलत नहीं किया, बेदाग होकर निकलेंगे : शिवकुमार

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कथित एमयूडीए भूमि आवंटन घोटाले के मामले में बुधवार को मुख्यमंत्री सिद्धरमैया का समर्थन किया और कहा कि कांग्रेस नेता ने कुछ गलत नहीं किया और वह मामले में बेदाग होकर बाहर निकलेंगे।शिवकुमार ने यह भी कहा कि सिद्धरमैया की मामले में कोई भूमिका नहीं है, हालांकि अधिकारियों की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता। शिवकुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा, “उनकी (सिद्धरमैया) संलिप्तता की जांच को लेकर अदालत के दिये गये आदेश की तामील होगी। हम आश्वस्त हैं कि मुख्यमंत्री की इसमें कोई संलिप्तता नहीं है।”

उन्होंने कहा, “अगर कुछ गलत हुआ है तो यह अधिकारियों द्वारा किया गया होगा, जिसके बारे में मुझे नहीं पता लेकिन इसमें मुख्यमंत्री की कोई संलिप्तता नहीं है। मैं यह बात बिल्कुल स्पष्ट कर रहा हूं। वह बेदाग निकलेंगे। यही संदेश है।”

शिवकुमार ने कहा कि कुछ लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए हैं लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि मुख्यमंत्री ने कुछ गलत किया है। विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल सेक्युलर (जद-एस) द्वारा सिद्धरमैया के इस्तीफे की मांग पर शिवकुमार ने कहा, “जो लोग राजनीति करते हैं, वे ऐसा करते रहेंगे लेकिन कानून और राजनीति में अंतर है।”

उन्होंने कहा, “कई केंद्रीय मंत्रियों के खिलाफ कई तरह की जांच चल रही हैं लेकिन वे अब भी अपने पद पर बने हुए हैं। पहले उन्हें इस्तीफा देने दीजिए, फिर हम सिद्धरमैया के इस्तीफे पर चर्चा करेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!