रनवे से घास पर चला प्लेन, बची 180 की जान

बेंगलुरु,बेंगलुरु एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। नागपुर से बेंगलुरु आई गोएयर की फ्लाइट ने लैंडिंग के समय जैसे ही रनवे को टच किया, विमान का संतुलन बिगड़ गया और वह घास भरे मैदान में काफी दूर तक घिसटता हुआ चला गया। इसके बाद उसने वहां से फिर रफ्तार पकड़ी और दोबारा उड़ान भर ली। विमान लैंडिंग के लिए विजिबिलिटी के इंतजार में काफी देर बेंगलुरु के आसमान में चक्कर काटता रहा, मगर आखिरकार उसे हैदराबाद भेज दिया गया जहां उसने सेफ लैंडिंग की।
घटना सोमवार सुबह 7:30 बजे की है, जब गोएयर की फ्लाइट संख्या G8-811 नागपुर से 180 यात्रियों को लेकर बेंगलुरु आ रही थी। विमान को बेंगलुरु एयरपोर्ट के रनवे 09 पर उतरने की इजाजत दे दी गई। डीजीसीए के एक अधिकारी ने बताया, ‘खराब विजिबिलिटी के चलते पायलट ने रनवे पर न उतरकर आसमान में चक्कर काटने का फैसला किया।’ अधिकारी ने आगे बताया, ‘हैदराबाद एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद एयरक्राफ्ट के लैंडिंग गियर पर मिट्टी लगी मिली, जो दिखाता है कि यह किसी कच्चे रास्ते पर उतरा था।’
नागरिक उड्डयन महानिदेशक (डीजीसीए) अरुण कुमार ने कहा कि एयरक्राफ्ट के क्रू की उड़ान पर रोक लगा दिया गई है। उन्होंने कहा, ‘इसके अलावा एयरक्राफ्ट की उड़ान पर भी रोक लगा दी गई है और उसे हैदराबाद में ही विस्तृत जांच के लिए रखा गया है। डिजिटल फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर से मिले डेटा की जांच की जा रही है।’
उधर गोएयर ने इतनी बड़ी घटना को छिपाने की भरसक कोशिश की और इसे सिर्फ सामान्य गो-अराउंड (लैंडिंग न हो पाने पर आसमान में चक्कर काटना) बताया। गोएयर ने एक बयान में कहा, ‘फ्लाइट ने लैंडिंग न हो पाने पर बेंगलुरु में आसमान का चक्कर काटा और बाद में उसे हैदराबाद डायवर्ट कर दिया गया। सभी यात्री, क्रू और एयरक्राफ्ट पूरी तरह सुरक्षित हैं। इस घटना से डीजीसीए को तुरंत अवगत कराया गया। डीजीसीए और गोएयर दोनों अपने स्तर से जांच कर रहे हैं और फिलहाल क्रू को फ्लाइंग ड्यूटी से हटा दिया गया है।’

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!