जरूर याद कर ले गरुड़ पुराण की ये बातें, सफल हो जाएगा जीवन

हिंदू धर्म में 18 पुराणों का वर्णन किया गया है। इन पुराणों में मनुष्य के कल्याण के बारे में बातें कही गई हैं। साथ ही यह भी बताया गया है कि किस मार्ग पर चलकर मनुष्य सफलता प्राप्त कर सकता है। आपको बता दें कि हिंदू धर्म में गरुड़ पुराण को महापुराण कहा गया है। इसमें भगवान विष्णु ने स्वयं अपने प्रिय वाहन गरुड़ देव को मोक्ष मार्ग का रहस्य बताया है। मान्यता है कि गरुड़ पुराण में बताए गए नियमों का पालन करने से व्यक्ति अपने जीवन में आने वाली कई परेशानियों से बच सकता है और सफलता प्राप्त कर सकता है। साथ ही वह मृत्यु के बाद जीवन-मरण के चक्र से भी मुक्त हो जाता है। आइए जानते हैं गरुड़ पुराण से सफलता के कुछ मूल मंत्र।

गरुड़ पुराण की ये बातें जरूर याद रखें :

ऐसे व्यक्ति से रहें सतर्क
गरुड़ पुराण में बताया गया है कि जो व्यक्ति दूसरों के प्रति द्वेष की भावना रखता है, वह कभी सफल नहीं होता। अगर ऐसा व्यक्ति आपकी संगत में है तो उससे दूरी बनाकर रखें। ऐसा इसलिए क्योंकि इसका असर आपके जीवन पर भी पड़ सकता है। साथ ही ऐसे व्यक्ति की वजह से सफलता प्राप्त करने में कई तरह की बाधाएं भी आ सकती हैं। ऐसे व्यक्ति से हमेशा सतर्क रहें।
जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण
महापुराण में भी इस बात का उल्लेख है कि जो व्यक्ति अपने लक्ष्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखता है, वह हमेशा सफल होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि वह अपने लक्ष्य के लिए कड़ी मेहनत और लगन से काम करता है। ऐसा व्यक्ति ही दुर्भाग्य को सकारात्मक रूप देकर सौभाग्य में बदल सकता है। इसलिए व्यक्ति को हमेशा अभ्यास करते रहना चाहिए और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखना चाहिए।
बीमारियों से दूर रहना
गरुड़ पुराण में उल्लेख है कि जो व्यक्ति बीमारियों से दूर रहता है और हमेशा ऊर्जावान रहता है, उसे ही सफलता मिलती है। ऐसा इसलिए क्योंकि सफलता के मार्ग में कोई बाधा नहीं आती। इसलिए व्यक्ति को प्रतिदिन आसानी से पचने वाला और संतुलित भोजन करना चाहिए। ऐसा व्यक्ति ही सभी बीमारियों से दूर रहता है और बिना किसी बाधा के सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ता रहता है।
धर्म के मार्ग पर चलना
गरुड़ पुराण में कहा गया है कि जो व्यक्ति धर्म के मार्ग पर चलता है, वही सफल और सम्मानित व्यक्ति कहलाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि धर्म हमेशा अनुशासित जीवन जीना सिखाता है। जो व्यक्ति अनुशासन का पालन करते हुए अपना जीवन जीता है और लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आगे बढ़ता है, वह जीवन में सफलता प्राप्त करता है।

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!