लेबनान में इजरायल का सीरियल ब्लास्ट, मोसाद ने पेजर में फिट कर दिया बम, ईरानी राजदूत समेत 3000 चपेट में आए

चारो तरफ अफरा-तफरी का महौल नजर आया। खौफ में लोग इधर-उधर भागते नजर आए। किसी ने अस्पताल की तरफ रुख किया तो कोई खुद को बचाने के लिए सेफ जगह तलाशने लगा। लेबनान में सीरियल धमाकों का नया चैप्टर खुल गया। ऐसा धमाका जिसके बारे में हिजबुल्ला के लड़ाकों ने कभी सोचा भी नहीं होगा। दरअसल, इजरायल और हिजबुल्ला की जंग अब नया मोड़ ले चुकी है। इजरायल ने न तोप चलाए न मिसाइल लेकिन लेबनान में सीरियल धमाकों को अंजाम दे दिया। हिज्बुल्लाह के सैकड़ों सदस्यों के पेजर्स में अचानक धमाके हुए। इसमें लेबनान में तैनात ईरान के राजदूत समेत 3000 से ज्यादा लोग घायल हुए। हिज्बुल्ला ने कहा कि इन धमाकों में 8 मौतें हुई, जिनमें उसके लड़ाके और एक बच्ची भी है।

पेजर कम्यूनिकेशन का जरिया होता है। इस डिवाइस में मेसेज प्राप्त कर सकते हैं या भेज सकते है। लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी ने कहा कि राजधानी बेरूत के दक्षिणी उपनगरों समेत कई इलाकों में एक समय में ही ऐसे धमाकों की खबर है। सोशल मीडिया पर वायरल विडियो और तस्वीरों में घायलों को बैठे या लेटे अस्पताल ले जाते दिखाया गया है। अस्पतालों में इमरजेंसी भरी हुई हैं। अपुष्ट सीसीटीवी फुटेज में कई दुकानों में विस्फोट होते दिखे। हिजबुल्लाह ने कहा कि यह सुरक्षा में सेंध का सबसे बड़ा मामला है। इसके पीछे इस्राइल का हाथ बताया जा रहा।

वरिष्ठ लेबनानी सुरक्षा सूत्रों के हवाले से कई रिपोर्टों में दावा किया गया है कि इजरायल की मोसाद जासूसी एजेंसी ने पांच महीने पहले लेबनानी आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह द्वारा मंगाए गए 5000 ताइवान निर्मित पेजरों के अंदर थोड़ी मात्रा में विस्फोटक रखा था। समाचार एजेंसी रॉयटर्स से बात करते हुए एक वरिष्ठ लेबनानी सुरक्षा सूत्र ने आरोप लगाया कि पेजर तब फटा जब उन्हें एक कोडित संदेश भेजा गया, जिससे विस्फोटक सक्रिय हो गए। 

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!