दिल्ली को मिलेगा नया मुख्यमंत्री, आज 12 बजे होगा ऐलान

दिल्‍ली का अगला CM कौन होगा, इस पर आज फैसला होगा. आज सुबह 11.30 बजे अरविंद केजरीवाल विधायकों के साथ बैठक करेंगे . दोपहर 12.00 बजे तक CM के नाम का ऐलान हो जाएगा. मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को आम आदमी पार्टी की सबसे ताकतवर बॉडी पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की बैठक की. इस बैठख में मनीष सिसोदिया और राघव चड्ढा समेत कई नेता शामिल हुए. अरविंद केजरीवाल ने एक-एक कर सभी सीनियर लीडर्स से उनका मत जाना.

आज इस्तीफा देंगे अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज यानी मंगलवार को शाम साढ़े 4 बजे LG वीके सक्सेना से मुलाकात करेंगे और इस दौरान वह अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एलजी सक्सेना ने अरविंद केजरीवाल को मंगलवार को शाम साढ़े 4 बजे मुलाकात का वक्त दिया है. अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि वह तभी मुख्यमंत्री और मनीष सिसोदिया उपमुख्यमंत्री बनेंगे, ‘जब लोग कहेंगे कि हम ईमानदार हैं’.

अरविंद केजरीवाल ने जेल में क्यों नहीं दिया था इस्तीफा?

इस सवाल का जवाब देते हुए आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा था कि बीजेपी का इरादा यही था कि अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद दिल्ली में सत्ता पलटने की कोशिश करे. यही कोशिश झारखंड में हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद की गई थी. अगर ये दिल्ली में इस प्रयोग में सफल हो जाते तो आगे ममता बनर्जी, एमके स्टॉलिन और भगवंत मान के साथ भी यही करते. ऐसा नो हो और लोकतंत्र बचाया जा सके, इसलिए अरविंद केजरीवाल ने जेल से इस्तीफा नहीं दिया.

दिल्ली के सीएम पद की रेस में कौन-कौन नाम?

दिल्ली में नया मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर अब भी सस्पेंस कायम है. अरविंद केजरीवाल ने अब तक इसे लेकर अपना पत्ता नहीं खोला है. मगर मुख्यमंत्री की रेस में कुछ नाम ऐसे हैं, जिन्हें लेकर अटकलों का बाजार गर्म है.

चलिए जानते हैं सीएम पद की रेस में कौन-कौन नाम हैं.

1. सुनीता केजरीवाल

2. राखी बिड़ला

3. आतिशी मार्लेना

4. सौरभ भारद्वाज

5. कैलाश गहलोत

6. गोपाल राय

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!