मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देशानुसार पुलिस व्यवस्था है चाक-चौबंद, पूरे प्रदेश में पुलिस की जारी है सघन चैकिंग

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुक्रम में आगामी त्यौहार हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जाना सुनिश्चित करने के लिए मध्यप्रदेश के सभी जिलों और थाना/चौकी स्तर तक पुलिस पुरी तत्परता और सजगता से कार्य कर रही है।

चप्पे-चप्पे पर हैं सजग निगाहें
पूरे प्रदेश में डीजीपी सुधीर सक्सेना द्वारा वीडियो कांफ्रेंस के दौरान दिए गए निर्देशों का शब्दशः पालन सुनिश्चित करते हुए सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन आदि से निगरानी साथ ही सूचना तंत्र ग्रास रूट लेवल तक पूरी तरह सक्रिय किया गया है।सभी स्तर पर शांति समिति की बैठकों का आयोजन हो चुका है एवं लगभग सभी जगहों पर जुलूस मार्ग, विसर्जन स्थलों आदि का निरीक्षण कर पर्याप्त व्यवस्था संबंधित अधिकारियों द्वारा सुनिश्चित कर ली गई है।गत् दिवस फ्लैग मार्च भीआयोजित किया गया ताकि आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ हो साथ ही आपराधिक तत्वों में कानून का भय उत्पन्न हो।

पुलिस का चल रहा है सघन चैकिंग अभियान
सभी आयोजनों के दौरान पूरे प्रदेश में शांति और कानून व्यवस्था स्थापित रहे इसकी सुनिश्चितता के लिए पूरे प्रदेश में पुलिस द्वारा सघन चैकिंग जारी है। संदिग्ध व्यक्तियों, संवेदनशील स्थलों, वाहनों,लाज, होटल, बस स्टैंड, रेल्वे स्टेशन तथा भीड़भाड़ वाली जगहों पर पुलिस की चौकस निगाहें हैं। पुलिस द्वारा इन स्थानों पर चैकिंग भी सतत् की जा रही है।

सोशल मीडिया पर है कड़ी निगरानी,24*7डेडिकेटेड टीमें लगाई गई हैं
पूरे प्रदेश में सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के लिए मैदानी स्तर तक पुलिस की डेडिकेटेड टीमें बनाकर 24*7गहन निगरानी सुनिश्चित की गई है।किसी भी तरह की अफवाह, आपत्तिजनक पोस्ट पर तत्काल विधिसम्मत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!