बूंदी में भीषण सड़क हादसा: खाटू श्याम जी दर्शन जा रहे 6 की मौत, 3 की हालत गंभीर

राजस्थान के बूंदी जिले से जयपुर नेशनल हाईवे (NH21) पर एक दर्दनाक सड़क की खबर आ रही है। जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा हिंडोली थाना क्षेत्र के पास उस समय हुआ जब एक इको कार की टक्कर एक अज्ञात वाहन से हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी उमा शर्मा और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को बूंदी जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एक गंभीर घायल को कोटा अस्पताल रेफर किया गया है।

इको कार की अज्ञात वाहन से हुई जोरदार टक्कर
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा ने बताया कि मध्य प्रदेश के देवास से खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए जा रहे लोगों की इको कार को हिंडोली के पास लगदरिया भेरूजी क्षेत्र में गलत साइड से आ रहे एक अज्ञात बड़े वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई। प्रशासन की टीम ने क्रेन की मदद से शवों को बाहर निकालकर बूंदी अस्पताल भिजवाया।

इको कार में सवार यात्री
इको कार में सवार सभी यात्री मध्य प्रदेश के देवास से थे और खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे में घायल होने वालों में प्रदीप, मनोज, और अनिकेत नायक शामिल हैं। वहीं, महेश नायक, राजेश नायक, मदन नायक, पूनम नायक, और एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। सभी मृतक पुरुष थे, जिनकी उम्र 20 से 40 वर्ष के बीच थी।

अवैध बजरी का डंपर था हादसे का कारण
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना को अंजाम देने वाला अज्ञात वाहन अवैध बजरी से भरा डंपर था, जो गलत साइड से आ रहा था। घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि डंपर टोंक से आ रहा था और कोटा की ओर जा रहा था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!