एड्स नियंत्रण के नाम पर सदस्यता अभियान! छात्रों से कराया मिस कॉल, मैसेज खोलते ही बन गए BJP सदस्य, दिग्विजय सिंह ने बताया धोखा

गुना। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने प्रदेश में चल रहे बीजेपी के सदस्यता अभियान की जमकर आलोचना की है। दिग्विजय ने आरोप लगाया है कि छात्रों को धोखे से सदस्य बनाया जा रहा है। देश में सबसे बड़ी पार्टी होने का भ्रम फैलाने के लिए पार्टी फर्जी सदस्य बना रही है। 

दरअसल, राधौगढ के पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ने वाले स्टूडेंटस ने आरोप लगाया है कि उन्हें धोखे से भाजपा का सदस्य बनाया गया है। उन्होंने कहा कि एड्स की जानकारी के लिए सेमिनार लगाया गया था। वहां एक व्यक्ति ने एक नंबर पर मिसकॉल करवाकर धोखे से भाजपा की सदस्यता दिलवा दी। इस पर दिग्विजय सिंह ने भी शोशल मीडिया x पर पोस्ट किया है और सदस्यता अभियान पर सवाल उठाए हैं।

बताया जा रहा है कि आज राघोगढ़ क्षेत्र में पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों को AIDS के बारे में जानकारी देने के लिए सेमिनार करने टीम पहुंची। टीम ने पहले एड्स के बारे में जानकारी दी और फिर 1 व्यक्ति ने सेमिनार खत्म होने के बाद एक नंबर दिया और सभी स्टूडेंट से उस पर मिस कॉल करने को कहा। मिसकॉल करने पर उनके पास बीजेपी को सदस्यता लेने का मैसेज आया, जिसमें लिखा था ‘वह बीजेपी के सदस्य बन गए हैं।’ यह देखते ही सभी छात्र ने प्रिंसिपल से इसकी लिखित शिकायत की और कार्रवाई करने की मांग की।

मामले को देखते हुए दिग्विजय सिंह ने भी सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा “देश में सबसे बड़ी पार्टी होने का भ्रम फैलाने के लिए BJP बनाती है फर्जी सदस्य। मेरे गृह क्षेत्र राघौगढ़ के पॉलिटेक्निक कॉलेज में राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा प्रशिक्षण के नाम पर छात्रों को एकत्रित कर, एक नंबर पर कॉल करवाकर धोखे से भाजपा का सदस्य बना दिया।”

  • सम्बंधित खबरे

    मध्य प्रदेश के 30 जिलों में आज तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, 16 मई तक बदला रहेगा मौसम  

    मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी है। दिन में जहां तीखी धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही…

    16 घंटे बाद बोरवेल से निकले सुमित ने तोड़ा दम, अस्पताल में डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित किया

    मध्य प्रदेश के गुना में 16 घंटे बाद बोरवेल से निकला 10 साल का मासूम जिंदगी की जंग हार गया। डॉक्टरों ने अस्पताल में सुमित मीणा को मृत घोषित कर…

    व्यापार

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…
    Translate »
    error: Content is protected !!