छात्रा ने नेता प्रतिपक्ष से मांगी स्कूटी: 24 घंटे में पूरी हुई मांग तो खुशी से झूम उठी, उमंग सिंघार को बैठाकर कराई सैर

 धार। मध्य प्रदेश विधानसभा नेता प्रतिपक्ष गंधवानी विधायक उमंग सिंघार ने 24 घंटे के भीतर ही अपने विधानसभा की एक छात्रा को नई स्कूटी उपलब्ध करवा दी। जिससे उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बच्ची काफी खुश हुई और फिर उन्हें गाड़ी पर बैठाकर घुमाया।दरअसल, शिक्षक दिवस के मौके पर उमंग सिंघार जीराबाद की शासकीय कन्या स्कूल में पहुंचे थे। यहां वह कार्यक्रम में शामिल हुए। इसी दौरान तानिया मालवीया ने आगे की पढ़ाई के लिए उनसे स्कूटी की मांग की जिस पर उन्होंने बच्ची से वादा किया और 24 घंटे के भीतर ही छात्रा को एक्टिवा गिफ्ट में दी। 

छात्रा ने उमंग सिंघार को किया धन्यवाद

स्कूटी पाकर तानिया खुशी से झूम उठी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को धन्यवाद भी दिया। स्कूल दौरे के दौरान उन्होंने अवस्थाएं देखी थी, वह सारी अव्यवस्थाएं अब ठीक भी हो चुकी है। स्कूल में पंखे की साफ-सफाई के साथ अन्य आवश्यक सामग्री और खेलकूद की सामग्री भी छात्र-छात्राओं को उपलब्ध हो चुकी है। इसी के चलते स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं ने भी उनका आभार जताया।  उमंग सिंघार ने कहा, आज बालिका तान्या के चेहरे की खुशी देखने लायक थी। जब मैंने उसे स्कूटी भेंट की। खुशी क्या होती है, आज इस बालिका के चेहरे पर देखी।शुक्रवार को धार जिले के जीराबाद शासकीय स्कूल की बालिका ने बड़े दुखी मन से मुझसे कहा था कि उसे परीक्षा में अच्छे नंबर आए, पर उसे सरकारी योजना के तहत मिलने वाली स्कूटी नहीं मिली।

स्कूटी भेंट करनें के बाद उसने सबसे पहले स्कूटी पर मुझे बैठाया। किसी बच्चे को उसका मनपसंद खिलौना मिलने पर उसे जो खुशी मिलती है, वही आज मैने उसके चेहरे पर देखी। मेरे लिए यह खुशी अनमोल है। आपको ढेरों शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। प्रदेश की हर बेटी ऐसे ही पढ़े और खूब आगे बढ़ें।


उज्जैन दोषियों पर कार्रवाई की मांग

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर न्यायालय के आदेश के बाद में एफ.आई.आर दर्ज हुई है। जिसको लेकर अब राजनीति गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से मांग की है कि जल्द से जल्द मंत्री से इस्तीफा लें। साथ ही उज्जैन में हुई दुष्कर्म की घटना को लेकर भी कहा कि मध्यप्रदेश का गृह मंत्रालय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के पास में है। उज्जैन में जो दुष्कर्म की घटना हुई है, उसमें जिन भी आरोपियों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है, उन आरोपियों पर शासन प्रशासन जल्दी से जल्दी कार्रवाई करें। 

  • सम्बंधित खबरे

    पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड के 10 टन जहरीले कचरे को किया गया नष्ट, खतरनाक स्तर के नीचे ही रहा उत्सर्जन

    मध्य प्रदेश में यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे को धार जिले के निपटान संयंत्र में जलाने के परीक्षण का दूसरा चरण शनिवार रात को समाप्त हो गया. मध्य प्रदेश प्रदूषण…

    75 घंटे में जलकर खाक हुआ यूनियन कार्बाइड का 10 टन कचरा, रिपोर्ट आने के बाद शुरू होगा दूसरा ट्रायल

    धार। भोपाल गैस त्रासदी के 39 साल बाद यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री का केमिकल वेस्ट पीथमपुर के रामकी संयंत्र में जलाने का पहला ट्रायल सोमवार शाम 5:30 बजे तक पूरा हुआ।…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!