इंडिगो फ्लाइट में टेक ऑफ से पहले बंद हुआ AC , गर्मी से 3 पैसेंजर्स बेहोश

कभी आपने सोचा है कि आप जिस फ्लाइट से यात्रा कर रहे हों, अचानक उसका AC काम करना बंद कर दे तो क्या होगा. घुटन और गर्मी से आप परेशान हो जाएंगे. फ्लाइट में मौजूद स्टाफ से आपकी बहस भी हो सकती है. कुछ लोग गुस्से में गलत व्यवहार भी कर सकते हैं. ऐसा ही कुछ हाल हुआ इंडिगो के उन यात्रियों का जो दिल्ली से वाराणसी जा रही थी. फ्लाइट संख्या 6 E 2235 में टेक ऑफ से पहले ही एसी अचानक बंद हो गया.

3 यात्री हुए बेहोश

फ्लाइट के अंदर के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. AC बंद होने की वजह फ्लाइट में मौजूद यात्रियों को सांस लेने में परेशानी हुई. ऑक्सीजन की कमी के चलते 3 यात्री बेहोश हो गए. जिसमें बच्चे और महिलाएं शामिल हैं. इन सभी को बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया. जानकारी के अनुसार, पूरी यात्रा के दौरान फ्लाइट का एसी खराब रहा. टेक ऑफ से पहले यात्रियों ने क्रू मेंबर्स को इसके बारे में बताया था लेकिन उनकी शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया गया.

यात्रियों का गुस्सा फूटा

फ्लाइट का AC बंद होने से परेशान यात्रियों को तकलीफ में सफर तय करने को मजबूर होना पड़ा. गर्मी और उमस ने उनकी दिक्कत को और बढ़ दिया. यात्रा के दौरान फ्लाइट के अंदर मौजूद यात्रियों का गुस्सा फूट गया. वायरल वीडियो में एक शख्स को कहते हुए सुना जा सकता है, ‘हमारा दिमाग खराब है जो हम AC ठीक करने को बार-बार बोल रहे हैं, तुम्हें समझ नहीं आ रहा.’ दूसरा यात्री कहता है, ‘हमारी जिंदगी का मजाक बना दिए हैं.’ वीडियो में कई यात्रियों को क्रू पर गुस्सा निकालते हुए देखा जा सकता है.

सोशल मीडिया यूजर्स ने क्या कहा

एक यूजर ने कहा, यहां ऐसा ही होता है. दूसरे यूजर ने कहा, ‘फ्लाइट में AC जरूरी है. नहीं तो बहुत गर्मी हो जाएगी. यात्रियों की परेशानी समझ सकता हूं. इंडिगो को अपनी सेवाएं बेहतर करनी चाहिए.’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘इंडिगो, तुम लोगों को क्या हो गया है हर बार तुम्हारी सेवाओं को लेकर शिकायत आती है.’ चौथे यूजर ने लिखा, ‘इंडिगो भारत में सबसे खराब एयरलाइन सेवाओं में से एक बनती जा रही है. हाल ही में मुझे भी इसी तरह की समस्या झेलनी पड़ी.’

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!