भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला शिक्षकों ने गणेश चतुर्थी पर छुट्टी की मांग की है। उनका कहना है कि तीज पर पूरी रात जागेंगे तो दूसरे दिन आराम के लिए छुट्टी चाहिए। आपको बता दें कि राज्य सरकार ने इस बार गणेश चतुर्थी पर सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं किया है। पिछले साल तक सार्वजनिक अवकाश दिया जाता था।









