डॉ अजय लाल की गलत जानकारी देकर फंसा महाधिवक्ता कार्यालय, HC ने किया तलब, पूछा- किसके कहने पर भगोड़ा किया था घोषित?

जबलपुर. दमोह में मिशनरी अस्पताल के संचालक डॉक्टर अजय लाल के फरार होने के आरोप के मामले में हाईकोर्ट ने जवाब तलब किया है. हाईकोर्ट ने महाधिवक्ता कार्यालय से पूछा है कि आखिर उन्होंने किसके कहने पर कोर्ट को डॉ अजय लाल के फरार होने की जानकारी दी थी. कोर्ट ने महाधिवक्ता कार्यालय को कहा कि वो अपना जवाब हलफनामे में कि आखिर किसके कहने पर उन्होंने डॉक्टर अजय लाल को भगोड़ा बताने की कोशिश की.

दरअसल, दमोह जिले में मिशनरी अस्पताल के संचालक डॉक्टर अजय लाल की याचिका पर सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता कार्यालय से हाईकोर्ट को बताने की कोशिश की गई थी. अजय लाल पेशी पर ना आकर देश छोड़कर फरार हो गया है. लेकिन इस मामले में सुनवाई के दौरान अजय लाल स्वयं वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तंखा के साथ कोर्ट में हाजिर होकर हो गए.

अजय लाल के वकील विवेक तंखा कोर्ट को बताया कि महाधिवक्ता कार्यालय के द्वारा उनके फरार होने की जो जानकारी दी गई है. वह पूरी तरह गलत है. इसके बाद हाईकोर्ट ने महाधिवक्ता कार्यालय से पूछा कि आखिर किसके कहने पर उन्होंने हाई कोर्ट को गलत जानकारी दी. हाईकोर्ट ने महाधिवक्ता कार्यालय को कहा है कि वह अपना जवाब हलफनामा देकर बताए की आखिर वह कौन शख्स है, जिसने डॉ अजय लाल को भगोड़ा बताया था.

क्या है पूरा मामला

बता दें कि सागर एसपी ने डॉक्टर अजय लाल के खिलाफ मानव तस्करी और संवैधानिक रूप से एडॉप्शन करने का मामला दर्ज किया था. जिसको डॉक्टर अजय लाल ने हाई कोर्ट में चुनौती दी थी. जिस पर महाधिवक्ता कार्यालय द्वारा हाई कोर्ट को बताया गया था कि डॉक्टर अजय लाल देश छोड़कर अमेरिका भाग चुका है. अब अजय लाल के अधिवक्ता ने कोर्ट से सागर एसपी के खिलाफ कोर्ट के वह मन और झुके प्रकरण दर्ज करने के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

  • सम्बंधित खबरे

    रेलवे स्टेशन पर पेट्रोल टैंकर में लगी भीषण आग, कई ट्रेनों को बीच में ही रोका गया, घर छोड़कर भागे लोग 

    मध्य प्रदेश के जबलपुर के भिटोनी रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब स्टेशन पर खड़े पेट्रोल से भरे दो रेलवे टैंकरों में भीषण…

    जबलपुर आईजी को SC से जमानत खारिज होने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी रोकना पड़ा महंगा, हाईकोर्ट ने तलब कर लगाई फटकार

    जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर आईजी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत याचिका खारिज वाले 3 आरोपियों की गिरफ्तारी रोकना भारी पड़ गया।  इस मामले में हाईकोर्ट ने आईजी को कोर्ट…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!