पीएम मोदी ने ब्रुनेई की ऐतिहासिक मस्जिद का दौरा किया, भीड़ में बच्चों को भी दुलारा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ब्रुनई की प्रसिद्ध ओमार अली सैफुद्दीन मस्जिद का दौरा किया। इस मस्जिद को वर्तमान सुलतान हसनल बोल्किया के पिता ने बनवाया था। 

PM Modi visits iconic Omar Ali Saifuddien Mosque in Brunei

ब्रुनेई की मस्जिद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पीएम ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ब्रुनेई की ओमार अली सैफुद्दीन मस्जिद का दौरा किया। 

PM Modi visits iconic Omar Ali Saifuddien Mosque in Brunei

मस्जिद के इतिहास दर्शाने वाली फिल्म को देखते पीएम मोदी

मस्जिद में ब्रुनेई के धार्मिक मामलों के मंत्री पेहिन दातो उस्ताज अवंग बदरुद्दीन ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने मस्जिद के इतिहास को दर्शाने वाला एक वीडियो भी देखा। इस दौरान देश के स्वास्थ्य मंत्री मोहम्मद ईशाम भी मौजूद थे। 

PM Modi visits iconic Omar Ali Saifuddien Mosque in Brunei

ब्रुनेई की मस्जिद में पीएम नरेंद्र मोदी

यह मस्जिद ओमार अली सैफुद्दीन- तृतीय के नाम पर है, जो ब्रुनेई के 28वें सुलतान (वर्तमान सुलतान के पिता) थे। इसका निर्माण कार्य 1958 में पूरा हुआ था। 

PM Modi visits iconic Omar Ali Saifuddien Mosque in Brunei

ब्रुनेई की मस्जिद में लोगों से मिलते पीएम नरेंद्र मोदी

भारतीय समुदाय के लोग भी प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए मौजूद थे। ब्रुनेई में अभी भारत के करीब 14,000 लोग रहते हैं। 

PM Modi visits iconic Omar Ali Saifuddien Mosque in Brunei

ब्रुनेई की मस्जिद में लोगों से मिलते पीएम मोदी

मोदी अपनी दो देशों की यात्रा के पहले चरण में ब्रुनेई पहुंचे हैं। वह भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं, जो द्विपक्षीय यात्रा पर इस देश का दौरा कर रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अक्तूबर 2013 में 11वीं आसियान-भारत सम्मेलन में शामिल होने के लिए ब्रुनेई का दौरा किया था। 

PM Modi visits iconic Omar Ali Saifuddien Mosque in Brunei

प्रवासी भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात करते पीएम मोदी

विदेश मंत्रालय ने कहा, ब्रुनई भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और हिंद-प्रशांत दृष्टिकोण में एक महत्वपूर्ण साझेदार हैं। दोनों देशों के बीच दोस्ताना संबंध हैं, जो द्विपक्षीय और बहुपक्षीय मुद्दों पर आपसी सम्मान और समझ पर आधारित हैं। दोनों के बीच हजारों साल पुराने ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक संबंध हैं।  

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!