दिवाली से पहले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी… भोपाल से इन दो रूटों के लिए शुरू होगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

त्योहारों का मौसम जल्द ही आने वाला है. इस समय में रेलवे में यात्रियों की संख्या भी काफी बढ़ जाती है. खासतौर से बिहार जाने वाले लोगों की संख्या सबसे अधिक होती है. समय की इस मांग को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. भारतीय रेलवे ने तय किया है कि इस त्योहार के सीजन में मध्य प्रदेश से बिहार और महाराष्ट्र जाने वालों के लिए वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेसचलाई जाएगी.

दिवाली से पहले मध्य प्रदेश के भोपाल से पटना और मुंबई के लिए नई वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि दिवाली से पहले इन दोनों ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा. उन्होंने बताया कि सितंबर में ट्रेन के रैक उपलब्ध करा दिए जाएंगे. इसके बाद ट्रायल रन शुरू किए जाएंगे.

भोपाल से पटना के लिए वंदे भारत ट्रेन
दिवाली से पहले भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन (आरकेएमपी) से पटना और मुंबई के लिए सीधी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई जाएंगी. पटना और मुंबई के लिए वंदे भारत ट्रेनों में 16 स्लीपर कोच होंगे. भोपाल-लखनऊ के बीच एक और वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने की भी योजना है, लेकिन अधिकारियों ने इसका ब्योरा नहीं दिया. ट्रेन में आठ चेयर कार कोच होने की उम्मीद है. वर्तमान में भोपाल से पटना के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं है. पटना और मुंबई जाने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों के लिए रेल यात्रा को आसान बनाने के लिए वंदे भारत ट्रेन शुरू करने का फैसला किया है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!